Basant Panchami 2026: ज्ञान और विद्या का महापर्व है बसंत पंचमी, जानिए सरस्वती पूजा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्त्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jan 2026 6:15 AM

विज्ञापन

सरस्वती पूजा 2026 की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Basant Panchami 2026: ज्ञान और विद्या का महापर्व है बसंत पंचमी. इस पावन दिन पर मां सरस्वती की पूजा होती है. आइए जानते हैं सरस्वती पूजा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्त्व

विज्ञापन

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी हिंदू धर्म का अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व माना जाता है, जो ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है. इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन माना जाता है, जिससे प्रकृति में नई ऊर्जा, हरियाली और उल्लास दिखाई देता है. विद्यार्थी, शिक्षक, कलाकार और विद्वान इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं.

सरस्वती पूजा की सही तारीख

हिंदू पंचांग के मुताबिक माघ शुक्ल पंचमी तिथि का आरंभ 23 जनवरी 2026 की रात 02 बजकर 28 मिनट से होगा, जबकि इसका समापन 24 जनवरी 2026 को रात 01 बजकर 46 मिनट पर होगा. चूंकि पंचमी तिथि का उदयकाल 23 जनवरी को पड़ रहा है, इसलिए इसी दिन बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा.

मां सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी पर अभिजीत मुहूर्त और प्रातः काल में सरस्वती पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है. इस दिन राहुकाल से बचते हुए पूजा करने की सलाह दी जाती है. विद्वानों के अनुसार, दोपहर से पहले पूजा करना अधिक शुभ होता है, क्योंकि इस समय देवी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है.
पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा.

सरस्वती पूजा का धार्मिक महत्व

मां सरस्वती को वाणी, विवेक, संगीत और विद्या की अधिष्ठात्री देवी कहा गया है. बसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा करने से बुद्धि, स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि होती है. विद्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन पूजा करने से पढ़ाई में सफलता और ज्ञान की प्राप्ति होती है.

बसंत पंचमी पर विद्यारंभ और पीले रंग का महत्व

बसंत पंचमी के दिन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया जाता है. पीला रंग इस पर्व का प्रमुख प्रतीक है, जो ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता को दर्शाता है. पीले वस्त्र, पीले फूल और पीले मिष्ठान मां सरस्वती को अर्पित किए जाते हैं, जिससे देवी शीघ्र प्रसन्न होती हैं.

ये भी पढ़ें: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को क्यों चढ़ाई जाती है पीली बूंदी? जानिए इसका महत्त्व 

बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेश

बसंत पंचमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह ज्ञान, सृजन और संस्कृति का उत्सव भी है. यह पर्व हमें अज्ञान के अंधकार से निकलकर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है. मां सरस्वती की कृपा से जीवन में विवेक, शांति और सफलता का वास होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola