किस भगवान को प्रिय है रसगुल्ला, क्या है इसके पीछे की इतिहास

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Rasagulla Bhog

Rasagulla Bhog: हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को इस रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होते हैं. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य समापन महालक्ष्मी को रसगुल्ला भेंट करके किया जाता है.

विज्ञापन

Rasagulla Bhog:भारतीय संस्कृति में विभिन्न देवी-देवताओं को विशेष प्रकार के प्रसाद अर्पित किए जाते हैं. उदाहरण के लिए, भगवान गणेश को मोदक, श्रीकृष्ण को मक्खन-मिश्री, और माता लक्ष्मी को खीर पसंद है. इसी प्रकार, भगवान जगन्नाथ को रसगुल्ला अत्यधिक प्रिय माना जाता है.

भगवान जगन्नाथ और रसगुल्ला का ऐतिहासिक संबंध

उड़ीसा (ओडिशा) के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की पूजा की जाती है. यहां सदियों से भगवान जगन्नाथ को रसगुल्ले का भोग अर्पित किया जाता है, विशेष रूप से ‘नीलाद्री बिजय’ उत्सव के अवसर पर.

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जानें किन उपायों से मिलेगा राहत 

नीलाद्री बिजय और रसगुल्ला उत्सव

नीलाद्री बिजय रथयात्रा महोत्सव का समापन दिन होता है, जब भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नौ दिनों की यात्रा के बाद अपने मुख्य मंदिर में लौटते हैं. इस दौरान, देवी लक्ष्मी (भगवान जगन्नाथ की पत्नी) नाराज हो जाती हैं, क्योंकि भगवान बिना उन्हें सूचित किए यात्रा पर निकल गए थे.

चैती छठ 2025 का पावन पर्व इस दिन से शुरू, जानें तिथियां और पूजन विधि

जब भगवान जगन्नाथ वापस लौटते हैं, तो देवी लक्ष्मी उनसे रुष्ट होकर मंदिर के द्वार बंद कर देती हैं. उन्हें मनाने के लिए भगवान जगन्नाथ रसगुल्ला अर्पित करते हैं और क्षमा याचना करते हैं. इस घटना को “रसगुल्ला उत्सव” के नाम से जाना जाता है, जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक है.

उड़ीसा और रसगुल्ले का ऐतिहासिक महत्व

उड़ीसा के निवासियों का मानना है कि रसगुल्ले की शुरुआत उनके राज्य से हुई थी, और इसे भगवान जगन्नाथ को भोग के रूप में अर्पित करने की परंपरा कई सदियों से चली आ रही है. इसे ‘खिरमोहन’ के नाम से भी जाना जाता है, जो आज के रसगुल्ले का प्रारंभिक स्वरूप माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola