रामनवमी कब? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Mar 2025 8:25 AM
Ram Navami 2025 date
Ram Navami 2025 date: हिन्दू धर्म में राम नवमी का अत्यधिक महत्व है. यह उत्सव प्रतिवर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है. आइए, हम राम नवमी की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी प्राप्त करें.
Ram Navami 2025 Date: राम नवमी पर्व नातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह पर्व प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आराधना की जाती है. इसके साथ ही जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की भी पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को जीवन में उपस्थित सभी प्रकार की कठिनाइयों से मुक्ति प्राप्त होती है. आइए, राम नवमी की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी प्राप्त करें.
श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ व राम चरितमानस की आरती उतारी
राम नवमी 2025 की तिथि
- आरंभ: 5 अप्रैल 2025 को शाम 07:26 बजे
- समाप्ति: 6 अप्रैल 2025 को शाम 07:22 बजे
राम नवमी 2025 शुभ मुहूर्त
- पूजा का सर्वोत्तम समय: 6 अप्रैल को सुबह 11:08 बजे से 01:39 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:24 बजे
- हिंदू धर्म में उदय तिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी.
राम नवमी की पूजा विधि
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नान करें और भगवान श्रीराम का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
- इसके पश्चात पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें.
- अब आप पूजा स्थल पर चौकी रखें और उस पर पीले रंग का वस्त्र बिछाकर भगवान राम की परिवार सहित प्रतिमा स्थापित करें.
- अब इस समय भगवान राम का ध्यान करते हुए उनका आह्वान करें.
- इसके बाद पंचोपचार करके राम परिवार के साथ भक्त हनुमान की भी पूजा करें.
- अब आप राम स्त्रोत और राम चालीसा का पाठ करें.
- अंत में आरती करके पूजा को संपन्न करें.
राम नवमी का महत्व
राम नवमी को धार्मिकता और मर्यादा का प्रतीक माना जाता है. श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में धर्म और सत्य का पालन किया. इस दिन उपवास रखने और श्रीराम की कथा सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










