रूठा हुआ प्यार लौटेगा जरूर, बस करें इस मंत्र का जाप

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Pyar Pane Ka Mantra

Pyar Pane Ka Mantra: कई लोग एकतरफा प्रेम के कारण अंदर ही अंदर तड़पते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने पहले प्यार की यादों के सहारे जीवन बिताते हैं. यदि आप अपने प्रेम को हमेशा के लिए पाना चाहते हैं, तो एक सरल उपाय अवश्य अपनाएं. आप देखेंगे कि आपका प्रेम, चाहे वह कितनी भी दूर क्यों न हो, कुछ ही दिनों में आपके पास लौट आएगा.

विज्ञापन

Pyar Pane Ka Mantra: पुराने प्रेम को पुनः प्राप्त करने के लिए कोई सरल या निश्चित तरीका नहीं होता. यह पूरी तरह से व्यक्ति की व्यक्तिगत परिस्थितियों और उसकी भावनाओं तथा विचारों पर निर्भर करता है. फिर भी, यदि आप अपने पूर्व प्रेम को वापस पाने का प्रयास कर रहे हैं, तो कुछ उपाय को अपनाकर आप अपने प्यार को फिर से पा सकते हैं.

बाल झड़ना होगा बंद, महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, अब काम करेंगे ये चमत्कारी मंत्र

अपनाएं ये उपाय

  • ईश्वर से सच्चे मन से प्रेम के लिए प्रार्थना करना आवश्यक है.
  • भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र के सामने शुक्ल पक्ष के गुरुवार को ‘ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का 3 माला स्फटिक की माला से जप करें और तीन महीने तक हर गुरुवार को मंदिर में प्रसाद अर्पित करें.
  • कृष्ण मंदिर में बांसुरी और पान अर्पित करने से प्रेम की प्राप्ति होती है.
  • यदि आप किसी को अपने जीवनसाथी के रूप में पाना चाहते हैं, तो मां दुर्गा की पूजा करें. माता को लाल रंग की ध्वजा अर्पित करें और प्रेम में सफलता की प्रार्थना करें.
  • शहद से रुद्राभिषेक करने से इच्छित प्रेम की प्राप्ति होती है.
  • सोलह सोमवार का व्रत करने से एक योग्य, सुंदर, सुशील और प्रेम करने वाला जीवनसाथी मिलता है.
  • प्रेम-विवाह में सफलता के लिए शुक्ल पक्ष में प्राण प्रतिष्ठित असली गौरी-शंकर रुद्राक्ष पहनना चाहिए.
  • ओपल या हीरा रत्न धारण करने से प्रेम संबंधों को विवाह तक पहुंचाने में मदद मिलती है.
  • यदि प्रेमी या प्रेमिका में से कोई एक मांगलिक है और प्रेम-विवाह में कठिनाई आ रही है, तो विवाह पर पुनर्विचार करें, अन्यथा मंगल दोष का त्वरित निवारण अवश्य करें. विवाह से पहले लाल वस्तुओं का दान करना चाहिए.
  • सप्तमेश या सप्तम भाव में स्थित ग्रह की शांति कराना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह खबर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत की गई है. इसमें दी गई जानकारी की प्रमाणिकता की पुष्टि प्रभात खबर द्वारा नहीं की गई है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola