Pradosh Vrat 2025: 16 या 17 दिसंबर, कब है साल का आखिरी प्रदोष व्रत इस दिन, जानिए शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Dec 2025 8:58 AM
साल का आखिरी प्रदोष व्रत इस दिन
Pradosh Vrat 2025: शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा विशेष फलदायी होती है. पंचांग में बताए शुभ मुहूर्त में की गई आराधना से सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जानिए साल के आखिरी प्रदोष व्रत की तारीख, शुभ समय और जरूरी नियम.
Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला अत्यंत पुण्यदायी व्रत माना जाता है. त्रयोदशी तिथि की संध्या, जिसे प्रदोष काल कहा जाता है, इस समय शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करने से विशेष आध्यात्मिक लाभ मिलता है. शिवलिंग पर जलाभिषेक, बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करने के साथ शिव मंत्रों का जाप करने से भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की मान्यता है. शास्त्रों में कहा गया है कि प्रदोष काल की पूजा का फल सामान्य पूजा से कई गुना अधिक प्राप्त होता है.
साल का आखिरी प्रदोष व्रत: तारीख और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 का अंतिम प्रदोष व्रत 17 दिसंबर 2025, बुधवार को पड़ेगा. बुधवार के दिन होने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा. पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 16 दिसंबर की रात 11:57 बजे शुरू होकर 18 दिसंबर को दोपहर 02:32 बजे समाप्त होगी. इसलिए प्रदोष व्रत और पूजा 17 दिसंबर को ही की जाएगी. इस दिन प्रदोष काल में शिव पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:27 से रात 08:11 बजे तक रहेगा.
बुध प्रदोष व्रत के नियम और विशेष उपाय
इस दिन शिवलिंग के पास देशी घी का चौमुखी दीपक जलाने की परंपरा है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में शांति व समृद्धि लाता है. शिव चालीसा का पाठ और शिव मंत्रों का जाप अत्यंत शुभ माना गया है. बुध प्रदोष पर “ॐ बुद्धिप्रदायै नमः” मंत्र का 21 बार जाप करने से बुद्धि, विवेक और सफलता में वृद्धि होने की मान्यता है.
क्यों विशेष है बुध प्रदोष व्रत
बुधवार के दिन पड़ने के कारण यह प्रदोष बुद्धि और संवाद कौशल को मजबूत करने वाला माना जाता है। जो लोग करियर में उन्नति, निर्णय क्षमता में वृद्धि और मानसिक शांति की कामना करते हैं, उनके लिए यह व्रत विशेष फल देने वाला होता है। भक्त यदि पूर्ण आस्था के साथ शिव-पार्वती की आराधना करें, तो जीवन में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं और सफलता के नए मार्ग खुलते हैं।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










