Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराते समय बरतें ये सावधानियां, वरना नहीं मिलेगा पितृ का आशीर्वाद
Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Sep 2025 6:13 PM
सांकेतिक तस्वीर
Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए लोग पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करते हैं. इस दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है. भोजन के दौरान कुछ सावधानियों का पालन करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोज कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ब्राह्मणों द्वारा किया गया भोजन सीधे पितरों तक पहुँचता है. इसलिए, ब्राह्मण भोज के बिना पितृ पक्ष में किया गया पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण अधूरा माना जाता है. ब्राह्मण भोज से पितर तृप्त होते हैं और उनका आशीर्वाद घर पर बना रहता है. साथ ही पितृ दोष दूर होता है और घर में समृद्धि आती है. लेकिन ब्राह्मण भोज के दौरान कुछ सावधानियों का पालन करना जरूरी है, ताकि इसका पूरा फल प्राप्त हो.
पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराते समय बरतें ये सावधानियां
- भोजन हमेशा साफ-सुथरे बर्तनों और अच्छे मन से बनाएं. प्याज, लहसुन, चना, मसूर, उड़द, कुलथी, सत्तू और काला जीरा जैसे तामसिक पदार्थ न डालें.
- भोजन के लिए ब्राह्मण को लोहे के आसन या बिस्तर पर न बैठाएं. पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को बैठाने के लिए रेशम या लकड़ी का आसन सबसे अच्छा माना जाता है.
- भोजन करवाने के बाद ब्राह्मणों को दक्षिणा और वस्त्र देकर विदा करें.ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष दूर होता है.
- सबसे पहले ब्राह्मणों को भोजन कराएँ. इसके बाद घर के लोग ही भोजन करें.
- ब्राह्मणों को भोजन के समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठाएँ. माना जाता है कि दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत में महिलाएं न करें ये 4 गलतियां, वरना भुगतना पड़ सकता है बड़ा नुकसान
यह भी पढ़े: Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में करें ये खास उपाय, दूर होगा पितृ दोष और बढ़ेगा घर में सुख-समृद्धि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










