Pitru Paksha 2024: इस वर्ष 14 दिन का पितृपक्ष, इतने ही दिन कर पाएंगे तर्पण तथा पिंडदान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Sep 2024 9:34 AM
Pitru Paksha 2024
Pitru Paksha 2024: इस वर्ष पितृपक्ष की शुरूआत 18 सितंबर से हो रहा है. यह पक्ष विषेश तौर पर पितृ पूजन के लिए समर्पित है. इस समय हमारे पितृ पृथ्वी पर वास करते है फिर उनका तर्पण तथा पिंडदान करने के बाद पुनः बैकुंठ चले जाते है.
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष यानि श्राद्ध पक्ष बहुत ही खाश होता है. पितृ पक्ष के दौरान अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए तथा परिवार में उन्नति के लिए पितृ पक्ष का विशेष समय होता है.पंचांग के अनुसार आश्विन मास कृष्ण पक्ष एकम तिथि से आरम्भ होता है, और यह 16 दिन तक चलता है,जो आश्विन मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि तक चलता है. इस वर्ष तिथि का क्षय होने के कारण 14 दिन का पक्ष रहेगा.यह पक्ष पितरों का समर्पित है.इसका कारण है.
आज जो हमारा अस्तित्व है हमारे पूर्वजों का दिया हुआ है. इसलिए यह पक्ष विषेश तौर पर पितृ पूजन के लिए समर्पित है. इस समय हमारे पितृ पृथ्वी पर वास करते है फिर उनका तर्पण तथा पिंडदान करने के बाद पुनः बैकुंठ चले जाते है. यह पूजा सिर्फ आम लोग नही नही बल्कि देवता ऋषि भी अपने पूर्वजों का तर्पण इस समय करते है.यह वैदिक काल से चलता आ रहा है. इस साल पितृ पक्ष में केवल 14 दिन ही अपने पितरों का पिंडदान तथा तर्पण कर सकते है क्योंकि इस पक्ष में तिथी का क्षय होने के कारण एकम और दूज दोनो एक दिन ही पड़ा हुआ है.दोनो तिथी का श्राद्ध एक दिन ही होगा.
इस वर्ष पितृपक्ष में श्राद्ध का प्रारंभ 18 सितम्बर 2024 से होगा और यह 02 अक्तूबर 2024 को समाप्त होगा.इस पक्ष में अपने पितरों का श्राद्ध -तर्पण कर उनकी आत्मा को तृप्त करना प्रत्येक व्यक्ति को जरुरी है.इस पक्ष में अपने पितरों को श्राद्ध -तर्पण के मंत्रो से अपने श्रध्दा सहित समस्त गतात्मा को तृप्त करते है.इस पक्ष में अपने मृत्य पिता, दादा ,परदादा का तर्पण कर सकते है.देव कार्य से भी ज्यादा महतवपूर्ण पितरो का श्राद्ध और तर्पण माना जाता है.
पितृपक्ष में तर्पण कैसे करें ?
अपने पितरों का तर्पण तालाब के किनारे,जलाशय या घर से बाहर करे अपने पुरोहित को बुलाकर करे उत्तम रहेगा.
पितृ तर्पण सामग्री
पीतल या तांबे का लोटा, थाली कुश का आसनी, दूध, गंगाजल, चावल का आटा, काला तील, कुश, जौ, लाल फूल, पान के पता, सुपारी घी, रूई बाती, अगरबती, मिठाई,
पितृपक्ष में कब करें तर्पण तथा दान में क्या करें ?
पित्र का तर्पण तिथि के अनुसार किया जाता है. उनकी मृत्यु के दिन जो तिथी हो उसी तिथी को तर्पण किया जाता है.अगर आपको स्वर्गीय पिता का मृत्यु का तिथि ज्ञात नहीं हो वह अमावस्या तिथि को करे .तर्पण के बाद पितरों की शांति के लिए ब्राह्मण भोजन कराकर दक्षिणा दे.अगर किसी पुरुष का श्राद्ध हो ब्राह्मण को भोजन कराकर सफेद धोती, गंजी, गमछा फिर दक्षिणा देकर विदा करे.अगर महिला का श्राद्ध हो ब्राह्मण को साड़ी तथा दक्षिणा देकर ब्राह्मण को विदा करे. धर्म शस्त्र के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म से पितृ को संतोष प्राप्त होता है अपने वंशजो को आशिर्वाद प्राप्त होता हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










