Pitru Paksha 2025: पितरों के असंतोष से जीवन में आती हैं ये परेशानियां, जानें कैसे मिलता है उनकी नाराजगी के संकेत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Sep 2025 8:39 AM
पितृ पक्ष में ऐसे दूर करें पितृ दोष
Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 2025 का समय पूर्वजों को स्मरण और संतुष्ट करने का विशेष अवसर है. माना जाता है कि पितरों की नाराजगी जीवन में बाधाएं, आर्थिक संकट, रिश्तों में कलह और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है. उनके संकेतों को पहचानकर श्राद्ध, तर्पण और दान द्वारा शांति व आशीर्वाद पाया जा सकता है.
Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय अत्यंत विशेष माना जाता है. यह लगभग 15–16 दिन की अवधि होती है, जब हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध एवं तर्पण जैसे धार्मिक अनुष्ठान करते हैं. यह केवल पितरों को सम्मान देने का ही अवसर नहीं है, बल्कि उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ समय भी है.
कभी-कभी जीवन में निरंतर मेहनत करने के बावजूद आर्थिक तंगी बनी रहती है, परिवार में कलह होते हैं, विवाह या रिश्तों में अड़चनें आती हैं या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करती रहती हैं. ज्योतिष के अनुसार यह सब पितृ दोष का परिणाम हो सकता है, यानी पितरों की नाराजगी का संकेत.
पितरों की नाराजगी के सामान्य संकेत
- आर्थिक कठिनाइयां : लगातार पैसों की कमी, कर्ज बढ़ना या धन संचय में बाधा आना.
- शादी या रिश्तों में रुकावट : विवाह में बार-बार देरी होना या रिश्तों में तनाव और मतभेद बढ़ना.
- स्वास्थ्य समस्याएं : बार-बार बीमार पड़ना, पुरानी बीमारी या पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होना.
- असामान्य सपने या आध्यात्मिक संकेत : पितरों, सांप या विचलित करने वाले सपने दिखना, यह इशारा हो सकता है कि पितर स्मरण कराना चाहते हैं.
पितृ दोष को शांत करने के सरल उपाय
- श्राद्ध और तर्पण : पितृ पक्ष की तिथि पर पितरों को भोजन, जल और प्रार्थना अर्पित करें. ब्राह्मणों को भोजन कराना और सेवा करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है.
- दान करना : गरीब और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, अनाज और धन का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.
- मंत्र जाप और प्रार्थना : इस समय गायत्री मंत्र या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय जैसे मंत्रों का जप करना शुभ माना जाता है. यह पितृ दोष को कम कर पूर्वजों का आशीर्वाद दिलाता है.
पितृ पक्ष का महत्व
पितृ पक्ष केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें पूर्वजों की स्मृति से जोड़ता है और उनके आशीर्वाद से जीवन में स्थिरता, सुख और शांति प्राप्त करने का अवसर देता है. यदि हम संकेतों को समझकर सही उपाय करें तो जीवन की कठिनाइयां कम हो सकती हैं और घर में सौहार्द बना रह सकता है.
मंगल का तुला राशि में आज होगा गोचर, जानें किन राशियों पर बरसेगी धन की वर्षा, किन्हें होगा लाभ
जन्मकुंडली, वास्तु या व्रत-त्योहार से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें :
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










