फुलेरा दूज पर इन कामों से बचें, वरना रुष्ट होंगे श्री राधा-कृष्ण
Phulera Dooj 2025 Don’ts
Phulera Dooj 2025: सनातन परंपराओं में फुलेरा दूज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन एक विशेष अबूझ मुहूर्त होता है, जिसके कारण बिना किसी समय की चिंता किए शुभ कार्यों को सरलता से संपन्न किया जा सकता है. इस दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए, आइए जानें यहां से.
Phulera Dooj 2025 Don’ts: फुलेरा दूज का पर्व फाल्गुन मास की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण फूलों के साथ खेलते हैं और फुलेरा दूज की शुभ संध्या पर होली के उत्सव में भाग लेते हैं. यह पर्व एक शुभ अवसर है, जिसे उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार लोगों के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार करता है. इस दिन कुछ कार्यों को अवश्य संपन्न करना चाहिए. साथ ही, कुछ कार्यों से परहेज करना आवश्यक है. आइए, इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हैं.
फुलेरा दूज पर ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
फुलेरा दूज में इन कार्यों से करें परहेज
- फुलेरा दूज के अवसर पर धूम्रपान, शराब और मांसाहार का सेवन वर्जित है.
- इस दिन श्री राधा कृष्ण को अर्पित किया गया गुलाल किसी के पैरों में नहीं आना चाहिए.
- साथ ही, इस दिन किसी के प्रति नकारात्मक विचार नहीं रखने चाहिए और बड़े-बुजुर्गों तथा महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए.
- फुलेरा दूज के दिन श्री राधा-कृष्ण के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा की जाती है, इसलिए भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करना न भूलें.
- इस दिन श्री राधा कृष्ण की पूजा सामूहिक रूप से करें. मान्यता है कि यदि श्री राधा कृष्ण की पूजा अलग-अलग की जाए तो प्रेम संबंधों में दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं.
किस दिन मनाई जा रही फुलेरा दूज
हिंदू पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है. इस बार फुलेरा दूज का पर्व 1 मार्च 2025, दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










