Lohri 2026 Items: लोहरी की आग में अर्पित करें ये 4 खास चीजें, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Jan 2026 11:55 AM

विज्ञापन

लोहरी 2026

Lohri 2026: इस वर्ष लोहरी 13 जनवरी को मनाई जा रही है. इस दिन रात के समय अग्नि प्रज्वलित कर उसमें कुछ खास चीजें अर्पित करने की परंपरा है. माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों को अग्नि में डालना चाहिए.

विज्ञापन

Lohri 2026: लोहरी भारत में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध पर्व है. हर साल यह माघ महीने में मनाया जाता है. यह पर्व मुख्य रूप से रबी फसलों की कटाई और भरपूर फसल की पैदावार की खुशी में मनाया जाता है. साथ ही, यह पर्व शीत ऋतु के समापन और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी है. इस दिन विशेष रूप से अग्निदेव और सूर्यदेव की पूजा की जाती है. रात के समय पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर उसके चारों ओर परिक्रमा करने की परंपरा है. परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु कुछ विशेष चीजें अग्नि को अर्पित करते हैं और अगले साल भी अच्छी फसल की कामना करते हैं.

लोहरी की पवित्र अग्नि में क्या अर्पित करना शुभ है

तिल

लोहरी की पवित्र अग्नि में तिल अवश्य डालना चाहिए. माना जाता है कि तिल पापों का नाश करता है और जीवन से नकारात्मकता दूर करता है. साथ ही यह वातावरण को भी शुद्ध करता है. ऐसे में लोहरी के दिन तिल को अग्नि में अर्पित करने से साधक के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है.

गुड़

गुड़ को मधुरता और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन अग्नि में गुड़ अर्पित करने से रिश्तों में मिठास और मजबूती आती है. आपसी तनाव दूर होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

मूंगफली

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अग्नि में मूंगफली डालने से अगले साल अच्छी फसल होने की संभावना बढ़ती है. मूंगफली अन्न का प्रतीक मानी जाती है, इसलिए इस दिन किसानों को अग्नि में मूंगफली अवश्य डालनी चाहिए.

रेवड़ी

लोहरी की पवित्र अग्नि में रेवड़ी डालना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि रेवड़ी के अर्पण से बुरी शक्तियों का नाश होता है, घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में खुशहाली आती है.

यह भी पढ़ें: Lohri 2026 Date: लोहड़ी की परंपराएं, कथा और क्यों नवविवाहितों के लिए खास है यह पर्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola