Numerology Horoscope Today 10 January 2026: आज 10 जनवरी को गुरु और सूर्य का प्रभाव, अपनाएं ये उपाय

Updated:
विज्ञापन
Numerology Horoscope Today 10 January 2026: आज 10 जनवरी को गुरु और सूर्य का प्रभाव, अपनाएं ये उपाय

Numerology Today 10 January 2026: आज का भाग्यांक 3 गुरु के प्रभाव को दर्शाता है, जबकि मूलांक 1 सूर्य की ऊर्जा देगा. जानिए जन्म तारीख के अनुसार आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और कौन-से आसान उपाय आज का दिन बना सकते हैं शुभ.

विज्ञापन

Numerology Horoscope Today: आज का दिन अंक ज्योतिष (Numerology) की दृष्टि से बेहद खास है. 10 जनवरी 2026 की तारीख को जोड़ें तो (1+0+0+1+2+0+2+6 = 12, 1+2 = 3) यानी आज का भाग्यांक 3 बनता है, जिसका स्वामी गुरु (बृहस्पति) है. वहीं तारीख 10 होने के कारण मूलांक 1 (सूर्य) का प्रभाव भी दिनभर बना रहेगा. सूर्य और गुरु का यह संयोग नेतृत्व, निर्णय क्षमता और भाग्य को नई दिशा देने वाला माना जाता है.

मूलांक 1

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा. सरकारी कार्य, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है.
उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.

मूलांक 2

भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
उपाय: चांदी की वस्तु धारण करें.

मूलांक 3

आज भाग्य आपका साथ देगा. शिक्षा, ज्ञान और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी.
उपाय: पीले वस्त्र पहनें और गुरु मंत्र का जाप करें.

मूलांक 4

कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, धैर्य रखें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मूलांक 5

नई योजनाएं बनेंगी. व्यापार और संचार से लाभ होगा.
उपाय: हरी इलायची अपने पास रखें.

मूलांक 6

प्रेम और रिश्तों के लिए अच्छा दिन है.
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें.

ये भी पढ़ें: आज 10 जनवरी को शनि देव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन राशि के लिए उपाय

 मूलांक 7

आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा. अकेलेपन से बचें.
उपाय: शिव मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.

 मूलांक 8

आज सावधानी जरूरी है. धन और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें.
उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

मूलांक 9

ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा. साहसिक निर्णय लाभ देंगे.
उपाय: लाल फूल हनुमान जी को अर्पित करें.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा  | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola