विष्णु के अवतार होकर भी क्यों नहीं होती परशुराम जी की व्यापक पूजा

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Parshuram Jayanti 2025

Parshuram Jayanti 2025: परशुराम जी ऋषि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र थे. वह भगवान शिव के अति भक्त थे और उन्होंने शिक्षा व युद्ध कला की दीक्षा महादेव से प्राप्त की थी. परशुराम जी का बचपन का नाम राम था, लेकिन भगवान शिव द्वारा उन्हें परशु नामक एक अस्त्र प्रदान किए जाने के कारण वे परशुराम के नाम से प्रसिद्ध हुए.

विज्ञापन

Parshuram Jayanti 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जयंती मनाई जाती है. यह ध्यान देने योग्य है कि भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार माने जाते हैं. उनका जन्म प्रदोष काल में हुआ था. परशुराम के बारे में सतयुग से लेकर कलयुग तक अनेक कथाएं प्रचलित हैं. इसके अलावा, यह मान्यता है कि कलयुग में उपस्थित 8 चिरंजीवी में से एक परशुराम जी हैं, जो आज भी पृथ्वी पर विद्यमान हैं.

कब है परशुराम जयंती

इस वर्ष 2025 में परशुराम जयंती 29 अप्रैल को मनाई जाएगी. भगवान शिव के महान भक्त परशुराम जी के सम्मान में इस दिन भव्य शोभा यात्राएं आयोजित की जाएंगी. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा. परशुराम जयंती 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट समाप्त होगी.

Shani Dev को क्यों अर्पित करते हैं सरसों का तेल, जानिए धार्मिक कारण

इसलिए नहीं होती परशुराम जी की पारंपरिक पूजा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के अन्य अवतार जैसे श्रीराम और श्रीकृष्ण अब इस पृथ्वी पर उपस्थित नहीं हैं, इसलिए उनकी पूजा मूर्ति रूप में की जाती है. वहीं, परशुराम जी को अमर माना गया है और ऐसी मान्यता है कि वे आज भी धरती पर विद्यमान हैं. इसी कारण उनकी पारंपरिक पूजा नहीं की जाती, बल्कि उनका आवाहन किया जाता है. कहा जाता है कि साधक योग और ध्यान के माध्यम से परशुराम जी का आवाहन करते हैं, जिससे उन्हें पराक्रम, साहस और आत्मबल की प्राप्ति होती है.

परशुराम जयंती 2025 शुभ योग

परशुराम जयंती 2025 के शुभ अवसर पर सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है. यह योग दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इसके साथ त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है. इन योगों में भगवान परशुराम की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी. इसके अतिरिक्त, साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola