ePaper

Aaj Ka Panchang 28 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Updated at : 28 Dec 2025 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 28 December 2025

आज का पंचांग 28 दिसंबर 2025

Aaj Ka Panchang 28 December 2025: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 28 December 2025: आज 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि में रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग: 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार

दिन: रविवार
तिथि: पौष, शुक्ल पक्ष, अष्टमी (दोपहर 11:59 AM तक, उसके बाद नवमी)
संवत: श्री शुभ संवत 2082
शक संवत: 1947
हिजरी सन: 1447
सूर्योदय: 07:11 – 07:13 AM
सूर्यास्त: 05:33 – 05:46 PM

नक्षत्र, योग व करण

सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद (सुबह 08:43 AM तक), उसके बाद रेवती
योग: वरियान (सुबह 10:13 AM तक), उसके बाद परिघ
करण: बव (दोपहर 11:59 AM तक), उसके बाद बालव

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

सूर्य: धनु राशि
चंद्रमा: मीन राशि
मंगल: धनु राशि
बुध: वृश्चिक राशि
देव गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि (वक्री)
शुक्र: धनु राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

चौघड़िया मुहूर्त (रविवार)

प्रातः काल

प्रातः 07:12 से 08:31 तक – उद्वेग
प्रातः 08:31 से 09:50 तक – चर
प्रातः 09:50 से 11:09 तक – लाभ
प्रातः 11:09 से 12:28 तक – अमृत

दोपहर काल

दोपहर 12:28 से 01:47 तक – काल
दोपहर 01:47 से 03:06 तक – शुभ

सायंकाल

शाम 03:06 से 04:25 तक – रोग
शाम 04:25 से 05:44 तक – उद्वेग

खरीदारी के लिए शुभ समय
प्रातः 09:50 AM से दोपहर 12:28 PM तक
(लाभ व अमृत चौघड़िया होने से यह समय मांगलिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए उत्तम है)

अशुभ समय
राहुकाल: 04:25 PM से 05:44 PM तक
गुलिक काल: 03:06 PM से 04:25 PM तक
दिशाशूल: पश्चिम दिशा
(रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा वर्जित मानी जाती है)

नोट- यदि यात्रा आवश्यक हो तो पान या घी खाकर घर से निकलें.

आज का सरल उपाय (रविवार विशेष)
सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल (अर्घ्य) अर्पित करें.
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
“ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें.
लाल चंदन या लाल फूल जल में डालकर सूर्य को चढ़ाएं.

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Mauni Amavasya 2026: कब है मौनी अमावस्या 18 या 19 जनवरी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पितृ दोष उपाय और मौन व्रत के नियम

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola