Papankusha Ekadashi 2024: आज है पापांकुशा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Oct 2024 10:23 AM

विज्ञापन

Papankusha Ekadashi 2024

Papankusha Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व है. आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाता है. पापांकुशा एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का शुभ मुहूर्त जानें.

विज्ञापन

Papankusha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी एकादशी का व्रत आज 13 अक्तूबर को मनाया जा रहा है. ऐसे तो साल में 24 एकादशी मनाया मनाया जाता है. सभी एकादशी का महत्व अलग अलग है आश्विन मास शुक्लपक्ष एकादशी तिथि को किया जाने वाला पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस एकादशी को पापरूपी हाथी को महावत रूपी अंकुश से बेधने के कारण इस एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवन विष्णु की तथा ब्राह्मण का पूजन करने से या भोजन कराने से वांछित फल प्राप्त होते है.पापंकुशा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन तथा उपवास ,व्रत रखने से भगवन समस्त पापो को नष्ट करते है एकादशी व्रत करने से परिवार में सुख समृद्धि का वृद्धि होता है.

आज है पापांकुशा एकादशी

13 अक्तूबर 2024 एकादशी तिथि का आरम्भ सुबह 04:19 मिनट से आरम्भ होगा.
एकादशी तिथि का समाप्त 14 अक्तूबर 2024 रात्रि 12:24 मिनट पर

पापांकुशा एकादशी का पारण

14 अक्तूबर 2024 दिन सोमवार पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 :48 मिनट के बाद कर सकते है क्योंकि सूर्योदय के पहले एकादशी तिथि समाप्त हो जाएगी. इस दिन हरिवाशर सुबह 11:56 मिनट तक रहेगा.

कैसे करें एकादशी व्रत ?

व्रत करने वाले को नित्य क्रिया से निर्वित होकर स्नान करें.
व्रत के एक दिन पहले से तामसी भोजन नहीं करें.
व्रत करने वाले को पिला वस्त्र धारण करना चाहिए तथा पूजन करते समय पिला फुल भगवन को अर्पित करें .
व्रत करने वाले अपने कुलदेवता का पूजन करके भगवन विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करें .
व्रत करने वाले को अगले दिन पारण करने के पहले द्वादशी तिथि को ब्राह्मण को भोजन कराएं और दान दक्षिणा देकर व्रत को खोले इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते है.

पापांकुशा एकादशी पर क्या नहीं करें ?

पापांकुशा एकादशी के दिन तुलसी पूजा करने का कुछ विशेष नियम है धार्मिक मान्यता यह है एस दिन माता तुलसी भगवान विष्णु के लिए व्रत करती है इसलिए पापांकुशा एकादशी के दिन तुलसी पूजा नहीं करना चाहिए ऐसा करने से माता नाराज होती है व्रत का फल नही मिलता है.

पापांकुशा एकादशी करने का महत्व

मान्यता यह है की पापांकुशा एकादशी व्रत के प्रभाव से अश्वमेध यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है इस दिन पूजा पाठ करने से सभी तरह के फल प्राप्त होते है.इस दिन भगवान विष्णु के पद्नाभ रूप की पूजा की जाती है. मान्यता है इस दिन भगवन विष्णु जागृत अवस्था प्राप्त करने के लिए अंगड़ाई भरते है इस दिन भगवन को क्षीर से स्नान कराके भोग लगाएं तथा उनका पूजन करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा  
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola