मूलांक 1 वालों के लिए शुभ-अशुभ रत्न, जानें कौन सा रत्न लाए भाग्य

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Moolank 1 Lucky Gemstone

Moolank 1 Lucky Gemstone: 1 से 9 तक के मूलांक का संबंध नवग्रहों से होता है. कुंडली में ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण उत्पन्न होने वाले कष्टों से मुक्ति पाने के लिए मूलांक के अनुसार कुछ विशेष रत्नों का धारण करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. यह मान्यता है कि इन रत्नों की ऊर्जा से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं समाप्त होती हैं. इसके साथ ही, घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है. आइए, अंक ज्योतिष के अनुसार जानें कि मूलांक 1 के लिए कौन सा रत्न भाग्यशाली है...

विज्ञापन

Moolank 1 Lucky Gemstone: अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 (Root Number 1) माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 का सीधा संबंध सूर्य (Sun) से होता है. सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, प्रतिष्ठा और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसी आधार पर मूलांक 1 वालों के लिए शुभ-अशुभ रत्न निर्धारित किए जाते हैं.

मूलांक 1 वालों के लिए सबसे शुभ रत्न कौन?

मूलांक 1 वालों के लिए सबसे शुभ रत्न माणिक (Ruby) होता है. माणिक सूर्य का प्रतिनिधि रत्न है. यह रत्न आत्मबल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उनके लिए माणिक शक्ति का स्रोत बनता है. यह रत्न मूलांक 1 वालों को समाज में प्रतिष्ठा दिलाने और नेतृत्व के अवसर बढ़ाने में मदद करता है.

Vaishakh Amavasya 2025 के शुभ अवसर पर करें ये दान, प्राप्त करें अपार पुण्य

मूलांक 1 वालों के लिए माणिक रतन पहनने के फायदे

  • मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ता है. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. सरकारी नौकरियों, प्रशासनिक क्षेत्रों और राजनीति में करियर बनाने में सहायक होता है.
  • कब पहनें: रविवार के दिन, सूर्योदय के समय सोने या तांबे की अंगूठी में दाहिने हाथ की अनामिका (Ring Finger) में धारण करें.

मूलांक 1 वालों के लिए अशुभ रत्न कौन है?

  • मूलांक 1 वालों के लिए नीलम (Blue Sapphire) अशुभ रत्न है. नीलम शनि (Saturn) ग्रह का रत्न है, जबकि मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है. सूर्य और शनि में स्वभाविक शत्रुता मानी जाती है. नीलम पहनने से मूलांक 1 वाले व्यक्ति के जीवन में तनाव, विवाद और मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है.
  • नुकसान: अचानक फैसलों में गलती हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे सिरदर्द, ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. पारिवारिक और सामाजिक जीवन में खटास आ सकती है.

किन रत्नों से बचना चाहिए?

  • गोमेद (Hessonite) और लहसुनिया (Cat’s Eye) भी मूलांक 1 वालों के लिए अनुकूल नहीं होते, क्योंकि ये राहु-केतु से संबंधित हैं और सूर्य की ऊर्जा से विपरीत प्रभाव डालते हैं.
  • नोट: रत्न धारण करने से पहले किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी या वैदिक ज्योतिषी से सलाह जरूर लें, क्योंकि कभी-कभी कुंडली के अन्य ग्रह प्रभाव भी निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola