Masik Shivratri June 2025: मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय, भोलेनाथ खोलेंगे भाग्य के द्वार
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jun 2025 1:52 PM
Masik Shivratri June 2025 date
Masik Shivratri June 2025: मासिक शिवरात्रि पर व्रत, शिवलिंग का रुद्राभिषेक, बेलपत्र और दूध अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है. इस दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें और गरीबों को अन्न व वस्त्र दान करें. ये उपाय आपकी किस्मत को बदल सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं.
हिंदू धर्म में भगवान शिव को सबसे दयालु, सहज और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माना गया है. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि, शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन अवसर होता है. इस दिन व्रत, ध्यान, और पूजन के माध्यम से शिवभक्त भगवान शंकर से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं.
इस वर्ष जून महीने की मासिक शिवरात्रि 23 जून 2025, सोमवार को मनाई जाएगी. चूंकि सोमवार स्वयं भगवान शिव का प्रिय वार है, इसलिए इस बार का यह योग और भी शुभ फलदायक माना जा रहा है.
गुरु और बुध के साथ सूर्य का महासंयोग, इन 5 राशियों की बदल जाएगी दिशा
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक महत्व
यह दिन भगवान शिव और माता शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है. यह आत्मिक जागरण, साधना और आस्था की गहराई को समर्पित होता है. मान्यता है कि जो भक्त महाशिवरात्रि से मासिक व्रत की शुरुआत कर लगातार एक वर्ष तक इसका पालन करते हैं, उन पर शिव की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन की अनेक बाधाएं स्वतः दूर हो जाती हैं.
व्रत और पूजन विधि
मासिक शिवरात्रि पर भक्त दिनभर उपवास रखते हैं और रात को शिवलिंग का जलाभिषेक, मंत्र जाप, और भजन-कीर्तन करते हैं. यह दिन शिव को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है.
महत्वपूर्ण मंत्र जो शिव पूजा में बोले जाते हैं
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ त्र्यंबकं यजामहे
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
- ॐ नमो भगवते रुद्राय
- ॐ संब सदा शिवाय नमो नमः
- ॐ पशुपतये नमः
शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली शुभ वस्तुएं
- मालपुआ – मीठा भोग जो शिव को अत्यंत प्रिय है
- ठंडाई – दूध, मेवे और मसालों से बनी पेय
- मौसमी फल – पुण्य के लिए अर्पण किए जाते हैं
- बेलपत्र – शुद्ध जल से धोकर चढ़ाना अत्यंत शुभ
- धतूरा – शिव को प्रिय फूल, विशेष फलदायक माना गया है
कौन कर सकता है यह व्रत?
- विवाहित महिलाएं – पति की लंबी उम्र और पारिवारिक सुख-शांति के लिए
- कुंवारी कन्याएं – अच्छे वर की प्राप्ति के लिए
- पुरुष व विद्यार्थी – आत्मबल, करियर और बुद्धि के लिए
सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से भी खास
मासिक शिवरात्रि केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन पूजा के साथ-साथ लोग जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करते हैं. यह कर्म सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.
इस बार 23 जून 2025 को पड़ रही मासिक शिवरात्रि एक दुर्लभ संयोग लेकर आ रही है, क्योंकि यह सोमवार के दिन है. इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ उपवास, पूजन और सेवा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सफलता के नए द्वार खुलते हैं.
यदि आप अपनी जन्म कुंडली, वास्तु या व्रत से संबंधित कोई जानकारी लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










