मासिक दुर्गाष्टमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त व विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Feb 2025 8:11 AM

विज्ञापन

Masik Durgashtami February 2025

Masik Durgashtami February 2025: हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आयोजित किया जाता है. इस दिन माता दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. दुर्गाष्टमी का व्रत करने वाले भक्तों पर मां अंबे की विशेष कृपा बरसती है. इस दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं.

विज्ञापन

Masik Durgashtami February 2025: हिंदू धर्म के शास्त्रों में मासिक दुर्गाष्टमी का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है. यह दिन माता दुर्गा को समर्पित है. हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आयोजित किया जाता है. इस दिन माता दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा और उपासना की जाती है. जो लोग दुर्गाष्टमी का व्रत करते हैं, उन पर मां की विशेष कृपा बनी रहती है और उनके घर में सुख-शांति का वास होता है. मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर माता की पूजा के साथ-साथ उनका ध्यान भी किया जाता है, जिससे जीवन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता.

आज मनाई जा रही है मासिक दुर्गाष्टमी

पंचांग के अनुसार, आज 05 फरवरी (मासिक दुर्गाष्टमी 2025 की तिथि) को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत मनाया जा रहा है. इस दिन भक्तजन सुख और समृद्धि की वृद्धि के लिए व्रत रखते हैं. माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर दस महाविद्याओं में से आठवीं देवी मां बगलामुखी की पूजा करने का विशेष महत्व है.

आज भीष्म अष्टमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 05:22 am से 06:15 am
  • प्रातः सन्ध्या- 05:48 am से 07:07 am
  • अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त- 14:25 से 15:09
  • गोधूलि मुहूर्त- 18:01 से 18:27
  • सायाह्न सन्ध्या- 18:04 से 19:22
  • अमृत काल- 16:00 से 17:31
  • निशिता मुहूर्त- 00:09 am, फरवरी 06 से 01:01 am, फरवरी 06
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 20:33 से 07:06 am, फरवरी 06
  • रवि योग- 20:33 से 07:06 am, फरवरी 06

पूजा विधि

  • मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर प्रात: स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना आवश्यक है.
  • इसके पश्चात माता दुर्गा का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
  • मंदिर की सफाई का कार्य करना चाहिए.
  • इसके बाद मंदिर में एक चौकी स्थापित करनी चाहिए, जिस पर लाल रंग का स्वच्छ कपड़ा बिछाना चाहिए.
  • फिर माता दुर्गा की प्रतिमा या चित्र को चौकी पर स्थापित करना चाहिए.
  • पूजा के दौरान देवी मां को सोलह श्रृंगार की सामग्री, लाल चुनरी, लाल रंग के फूल आदि अर्पित करने चाहिए.
  • मां दुर्गा की आरती और उनके मंत्रों का जाप करना अनिवार्य है.
  • अंत में मां दुर्गा की आरती करके प्रसाद का वितरण करना चाहिए.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola