कल तीसरा बड़ा मंगल, भगवान हनुमान को चढ़ाएं ये चीजें, बरसेगी असीम कृपा

Updated:
विज्ञापन
Bada Mangal 2026

भगवान हनुमान

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल का दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान हनुमान को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

विज्ञापन

Bada Mangal 2026: 19 मई को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा. इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. इस साल का बड़ा मंगल बेहद खास और दुर्लभ माना जा रहा है, क्योंकि विक्रम संवत 2083 में ‘अधिक मास’ का अद्भुत संयोग बन रहा है. इसी कारण इस बार 4 की जगह 8 बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुरुषोत्तम मास में हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को भगवान विष्णु और बजरंगबली दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त होती है.

बड़ा मंगल 2026: शुभ मुहूर्त

तीसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए दिनभर कई शुभ मुहूर्त रहेंगे:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:05 बजे से सुबह 04:47 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त (सर्वश्रेष्ठ समय): सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:34 बजे से दोपहर 03:29 बजे तक
  • अमृत काल: रात 09:14 बजे से रात 09:40 बजे तक

हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीजें

  • बूंदी या बेसन के लड्डू: हनुमान जी को बूंदी और बेसन के लड्डू बेहद प्रिय हैं. मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन इनका भोग लगाने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.
  • सिंदूर और चमेली का तेल: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे सेहत संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है.
  • मीठा पान: बजरंगबली के चरणों में एक डंठल वाला मीठा पान (बीड़ा) अर्पित करें. इसे जीवन के संकटों से मुक्ति दिलाने वाला प्रभावी उपाय माना जाता है.
  • तुलसी दल: हनुमान जी के भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें. ऐसा करना बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola