कब रखें मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, कैसे करें पूजा
Masik Durgashtami March 2025
Masik Durgashtami 2025: हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मासिक दुर्गा अष्टमी का आयोजन किया जाता है. इस महीने भी यह तिथि समीप है, चलिए जानते हैं मासिक दुर्गा अष्टमी कब है?
Masik Durgashtami 2025 Date: प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को जगत की देवी मां दुर्गा की आराधना की जाती है. इसके साथ ही, साधक अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अष्टमी का व्रत रखते हैं. इस व्रत के पुण्य से साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और सुख तथा सौभाग्य में वृद्धि होती है. ज्योतिष शास्त्र भी जीवन में व्याप्त दुखों से मुक्ति पाने के लिए मां दुर्गा की पूजा करने की सलाह देते हैं. तो आइए जान लेते हैं मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा का तिथि और पूजा.
मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की आष्टमी तिथि 6 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन 7 मार्च को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 7 मार्च को मनाया जाएगा.
मासिक दुर्गाष्टमी पर जरूर करें नवदुर्गा स्तोत्र का पाठ
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा की विधि
मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से शुद्ध हो जाएं. तत्पश्चात, पूजा स्थल और मंदिर की सफाई करें. इसके बाद माता दुर्गा के प्रिय रंग लाल वस्त्र धारण करें. फिर चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. देवी को जल अर्पित करें और घी का दीपक प्रज्वलित करें. इसके बाद मां भगवती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें, साथ ही लाल चुनरी, लाल पुष्प और अक्षत भी चढ़ाएं. देवी दुर्गा की मूर्ति को भोग के रूप में फल या मिठाई अर्पित करें. इसके बाद घी का दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें. अंत में मां दुर्गा की आरती करें.
मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व
हिंदू धर्म के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने वाले व्यक्तियों के जीवन के सभी दुख समाप्त हो जाते हैं. इस दिन व्रत और पूजा करने वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है. इसके साथ ही, मां की कृपा से उनके घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है. धन से संबंधित समस्याएं नहीं आतीं और जातक के अधूरे कार्य पूर्ण हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










