Magh Mela 2026: आज से शुरू हुआ माघ मेला, इन तिथियों पर मिलेगा अमृत स्नान का लाभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Jan 2026 5:50 AM
आज 3 जनवरी 2026 से माघ मेला आरंभ
Magh Mela 2026: आज से माघ मेला आरंभ हो गया है, जहां श्रद्धालु संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं. अमृत स्नान पर्व की विशेष तिथियां धार्मिक आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती हैं.
Magh Mela 2026: माघ महीने की शुरुआत के साथ ही तीर्थराज प्रयागराज में एक अलग ही आध्यत्मिक माहौल देखने को मिलता है. पौष महीने की पूर्णिमा से यहां कल्पवास करने वाले जुट जाते हैं और फिर अगले एक महीने तक भगवान के जप-तप और स्नान कर सात्विक जीवन जीते हैं. यह हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और प्रमुख आयोजनों में से एक माना जाता है. माघ मेला पौष पूर्णिमा से शुरू हो कर फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि तक रहता है. इस दौरान प्रयागराज स्थिति त्रिवेणी संगतम यानी गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ता है. आइए जानें इस साल माघ मेला कब से शुरू हो रहा है और कब खत्म होगा? साथ ही जानें कल्पवास क्या है और इसका सनातन परंपरा में क्या महत्व है?
माघ मेला 2026 तारीख
माघ मेला 2026 की शुरुआत पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 से होगी. मेला महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को समाप्त होगा.
छह प्रमुख अमृत स्नान पर्व की तारीख
इस वर्ष माघ मेले में कुल छह प्रमुख अमृत स्नान पर्व निर्धारित किए गए हैं. पहला मुख्य स्नान पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 को होगा, इसके बाद मकर संक्रांति का स्नान 14 जनवरी 2026, मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026, बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026, माघी पूर्णिमा स्नान 1 फरवरी 2026 और अंत में महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 के दिन प्रमुख स्नान संपन्न होंगे. इन सभी स्नान पर्वों का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है.
माघ स्नान से पापों का नाश
शास्त्रों के अनुसार माघ मास में पवित्र नदियों में स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं. माघ स्नान से तन, मन और आत्मा की शुद्धि होती है. पुराणों में माघ स्नान को हजारों यज्ञों के समान पुण्यदायक बताया गया है. विशेष रूप से त्रिवेणी संगम में किया गया स्नान भक्त को दैवी कृपा दिलाता है और जीवन के कष्ट दूर करता है.
ये भी पढ़ें: आरंभ होने जा रहा है माघ मेला, कल्पवास से मोक्ष तक, क्यों है यह पर्व इतना खास?
दान, जप और तप का विशेष फल
शास्त्रों में उल्लेख है कि माघ मास में दान, जप और तप का कई गुना फल मिलता है. स्नान के साथ यदि व्यक्ति सत्य, संयम और सेवा का पालन करता है, तो उसका जीवन सफल हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










