30 के बाद बदल जाती है इन 2 मूलांक वालों की जिंदगी, शनि-राहु से है खास कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

मूलांक अंकों की सांकेतिक तस्वीर (फोटो: AI)

क्या आपकी किस्मत 30 की उम्र के बाद चमकने वाली है? अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 और 8 वाले लोगों का जीवन इस पड़ाव के बाद पूरी तरह से बदल सकता है. जानें कैसे.

विज्ञापन

Numerology: हर व्यक्ति की जन्म तारीख उसके जीवन से जुड़ी कई खास बातें बताती है. अंक ज्योतिष में इन्हीं तारीखों से मूलांक निकाला जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोगों को सफलता के लिए लंबा इंतजार और संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इनके हालात बदलने लगते हैं और 30 की उम्र के बाद किस्मत का साथ मिलने की मान्यता है. आइए जानते हैं वे कौन से मूलांक हैं. 

विज्ञापन

मूलांक 8: मेहनत के बाद मिलती है सफलता

AI generated image
AI generated image

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा. अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि देव से माना जाता है.

मूलांक 8 वाले लोगों को जीवन के शुरुआती दौर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. करियर में सफलता पाने के लिए इन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ती है. कई बार मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलने में भी देरी होती है. हालांकि, यही संघर्ष इन्हें मजबूत बनाता है. उम्र बढ़ने के साथ इनमें जिम्मेदारी और समझदारी बढ़ती है. 30 की उम्र के बाद करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आज मासिक दुर्गाष्टमी पर ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें सही विधि, मंत्र, आरती और चालीसा

मूलांक 4: गलतियों से सीखकर आगे बढ़ते हैं

AI generated image
AI generated image

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है. अंक ज्योतिष में इस मूलांक का संबंध राहु से बताया गया है.

मूलांक 4 वाले लोग दूसरों से अलग सोचते हैं और अपनी शर्तों पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. शुरुआती उम्र में जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण इन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. कई बार इन्हें सफलता पाने के लिए बार-बार प्रयास करना पड़ता है. समय के साथ ये अपनी गलतियों से सीखते हैं और फैसले लेते समय अधिक सावधानी बरतने लगते हैं. 30 की उम्र के बाद जीवन में स्थिरता आने और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की मान्यता है.

30 के बाद क्यों बदलती है जिंदगी?

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 और 8 वालों को शुरुआती जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है. इन संघर्षों से मिली सीख आगे चलकर उनकी सफलता का आधार बन सकती है.

यह भी पढ़ें: इन 5 त्योहारों पर नहीं चढ़ता तवा! जानें किन त्योहारों पर रोटी बनाने से बचते हैं लोग


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola