घर में रखी ये 4 चीजें पति-पत्नी के रिश्ते में ला सकती हैं दूरियां, आज ही करें बाहर

Updated:
विज्ञापन

पति-पत्नी का झगड़ते हुए की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

क्या आपके वैवाहिक जीवन में बेवजह की तकरार बढ़ रही है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में रखी कुछ खास चीजें नकारात्मक ऊर्जा फैलाकर रिश्तों में दूरियां ला सकती हैं. जानें कौन सी 4 चीजें आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती हैं और इनसे कैसे बचें.

विज्ञापन

Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में मिठास और सामंजस्य बनाए रखने के लिए घर का माहौल और ऊर्जा अहम भूमिका निभाते हैं. कई बार प्रेम और आपसी समझ के बावजूद पति-पत्नी के बीच बेवजह की तकरार और कड़वाहट बढ़ने लगती है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इसका कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष हो सकता है. घर या खासकर बेडरूम में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकती हैं. इससे रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. यदि आप भी अपने रिश्ते में कड़वाहट या बेवजह के झगड़े महसूस कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपके घर में भी ऐसी कुछ चीजें मौजूद हों.

विज्ञापन
AI Image
AI Image

टूटा हुआ शीशा या दर्पण

वास्तु शास्त्र में टूटा या चटका हुआ शीशा अशुभ माना जाता है मान्यता है कि बेडरूम में ऐसा शीशा रखने से पति-पत्नी के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं इसके अलावा, बेड के ठीक सामने ऐसा दर्पण नहीं रखना चाहिए, जिसमें सोते समय आपका प्रतिबिंब दिखाई दे

कांटेदार या सूखे पौधे

घर के अंदर या बेडरूम में कांटेदार पौधे, जैसे कैक्टस, या सूखे हुए फूल रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता है वास्तु के अनुसार, ये चीजें रिश्तों में तनाव और रुखापन पैदा कर सकती हैं

यह भी पढ़ें: इन 5 त्योहारों पर नहीं चढ़ता तवा! जानें किन त्योहारों पर रोटी बनाने से बचते हैं लोग

हिंसक या उदास तस्वीरें

बेडरूम में युद्ध, डूबते जहाज, जंगली जानवरों या उदास तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए वास्तु के अनुसार, ऐसी तस्वीरें तनाव बढ़ा सकती हैं और पति-पत्नी के बीच नकारात्मकता ला सकती हैं

बहते पानी के चित्र

बेडरूम में बहते पानी की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है मान्यता है कि बहते हुए पानी या झरने की तस्वीर रिश्ते में अस्थिरता ला सकती है इससे पति-पत्नी के बीच दूरियां और मतभेद बढ़ने की आशंका रहती है

यह भी पढ़ें: आज मासिक दुर्गाष्टमी पर ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें सही विधि, मंत्र, आरती और चालीसा


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola