Krishna Pingal Sankashti Chaturthi 2025 आज, जानें शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jun 2025 11:20 AM
Krishna Pingal Sankashti Chaturthi 2025
Krishna Pingal Sankashti Chaturthi 2025: प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष यह शुभ तिथि 14 जून 2025 को पड़ रही है. यह दिन विशेष रूप से भगवान गणेश के एकदंत स्वरूप को समर्पित होता है और उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.
Krishna Pingal Sankashti Chaturthi 2025: आषाढ़ मास की संकष्टी चतुर्थी व्रत तिथि इस वर्ष आज 14 जून 2025 को पड़ रही है. इस दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को श्रद्धा और विधिपूर्वक करने से संतान सुख और परिवार में खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस विशेष अवसर पर भगवान गणेश की उपासना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. आइए जानते हैं इस दिन की पूजा विधि, व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त.
संकष्टी चतुर्थी व्रत का शुभ मुहूर्त
आज चतुर्थी तिथि दोपहर 3:46 बजे से प्रारम्भ होगी और जून 15, 2025 को दोपहर 03:51 बजे तक रहेगी. यह दिन भगवान श्री गणेश और चंद्र देव की आराधना को समर्पित है.
Krishna Pingal Sankashti Chaturthi 2025: पूजा-विधि
- सर्वप्रथम भगवान गणेश का जल से अभिषेक करें.
- उन्हें पुष्प, फल अर्पित करें और पीले चंदन से तिलक करें.
- तिल के लड्डू या मोदक का भोग अर्पित करें.
- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा श्रद्धा से पढ़ें या सुनें.
- “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें.
- भक्तिभाव से गणेश जी की आरती करें.
- रात्रि में चंद्र दर्शन करें और चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें.
- इसके बाद व्रत का विधिपूर्वक पारण करें.
- अंत में भगवान से भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करें.
क्यों रखा जाता है संकष्टी चतुर्थी व्रत
इस पावन दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और भगवान गणेश की विशेष आराधना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से जीवन में सुख, सौभाग्य, संतान और आय में वृद्धि होती है. साथ ही मनचाही कामनाओं की पूर्ति भी संभव होती है. यदि आपके मन में कोई विशेष इच्छा हो, तो इस दिन स्नान आदि के बाद विधिपूर्वक गणेशजी की पूजा अवश्य करें. पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ करना अत्यंत आवश्यक माना गया है, क्योंकि यही व्रत की पूर्णता और उसके फल की प्राप्ति सुनिश्चित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










