Krishna Chhathi 2025 Puja Vidhi: कृष्ण जी की छठी पर जानें पूजा विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 11:03 AM

विज्ञापन

Krishna Ji Ki Chhathi 2025 (AI Generated Image)

Krishna Ji Ki Chhathi 2025: जन्माष्टमी के छह दिन बाद मनाई जाने वाली कान्हा जी की छठी का विशेष महत्व है. इस दिन बाल गोपाल का स्नान कर उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और प्रिय भोग अर्पित किया जाता है. भक्त श्रद्धापूर्वक पूजा करके श्रीकृष्ण से आशीर्वाद की कामना करते हैं.

विज्ञापन

Krishna chatti 2025| Kanha ji ki chhathi kab hai: आज, 21 अगस्त 2025 को कान्हा जी की छठी का शुभ अवसर है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छह दिन बाद यह परंपरा अनुसार धूमधाम से मनाई जाती है. जैसे घरों में शिशु जन्म के छठे दिन ‘छठी’ का आयोजन होता है, वैसे ही भगवान श्रीकृष्ण की छठी भी उल्लासपूर्वक मनाई जाती है. इसे लड्डू गोपाल की छठी भी कहा जाता है. इस दिन मंदिरों और घरों में विशेष पूजा, भोग और उत्सव का आयोजन किया जाता है.

इस अवसर पर भक्तजन बाल गोपाल का स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र पहनाते हैं और प्रिय व्यंजन अर्पित करते हैं. श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से पूजन कर श्रीकृष्ण से आशीर्वाद की कामना करते हैं.b आइए जानते हैं, इस वर्ष कान्हा जी की छठी पर किस तरह पूजा-अर्चना करनी चाहिए.

छठी पर लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त (Krishna Chhathi Puja 2025: Best Time to Worship Laddu Gopal)

पंडितों के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं ने 15-16 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखा था, वे 21 अगस्त को छठी मना सकते हैं. वहीं, जिन्होंने 16 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखा था, उनके लिए छठी का पर्व 22 अगस्त को रहेगा. आज यानी 21 अगस्त को छठी मनाने वाले भक्त पूरे दिन में किसी भी समय श्रद्धा भाव से लड्डू गोपाल की पूजा कर सकते हैं. जबकि 22 अगस्त को छठी मनाने वालों के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 बजे से 12:50 बजे तक अत्यंत शुभ माना गया है.

क्यों मनाई जाती है छठी?(Why is Krishna Chhathi celebrated)

शास्त्रों के अनुसार, शिशु जन्म के बाद वह अशुद्ध माना जाता है. जन्म के छठे दिन बच्चे को स्नान कराकर शुद्ध किया जाता है और नए वस्त्र पहनाए जाते हैं. इसी परंपरा के आधार पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठे दिन कान्हा जी की छठी धूमधाम से मनाई जाती है. इस अवसर पर विशेष भोग बनाया जाता है और छठी माता से बालक की दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की जाती है.

छठी पूजन 2025 मुहूर्त (Krishna Chhathi Puja Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:26 से 05:10 तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 से 12:50 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:34 से 03:26 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:54 से 07:16 तक
  • अमृत काल: शाम 05:49 से 07:24 तक

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी कब से शुरू, जानें गणपति बप्पा की स्थापना का दिन

छठी का इतिहास (Krishna Chhathi History)

त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, तो उनके जन्म के छठे दिन विशेष समारोह का आयोजन किया गया था. तभी से यह परंपरा चली आ रही है और आज भी कलयुग में श्रद्धा और भक्ति के साथ छठी मनाई जाती है.

छठी पूजन विधि (Krishna Chhathi Puja Vidhi)

कान्हा जी की छठी पर सबसे पहले बाल गोपाल का स्नान कराया जाता है. इसके बाद उन्हें नए वस्त्र, मोरपंख, बांसुरी और आभूषणों से सजाया जाता है. पूजा में चंदन, केसर, हल्दी, फूल, धूप और दीप अर्पित किए जाते हैं. तत्पश्चात, लड्डू गोपाल को नाम से पुकारकर साधना करने का संकल्प लिया जाता है. अंत में कढ़ी-चावल, माखन-मिश्री और पेड़ा का भोग लगाकर आरती की जाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola