Ganesh Chaturthi 2025 Date: गणेश चतुर्थी कब से शुरू, जानें गणपति बप्पा की स्थापना का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Aug 2025 11:56 AM
Ganesh Chaturthi 2025 exact date (AI Generated Image)
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व पूरे देश में उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाएगा. इस वर्ष यह शुभ उत्सव जल्द शुरू होने वाला है. भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि पर गणपति स्थापना और पूजा-अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि और बाधा निवारण होता है. जानें शुभ मुहूर्त और तिथि.
Ganesh Chaturthi 2025 Date| Sthapana kab hai: भगवान गणेश को हर माह की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि समर्पित मानी जाती है. इस दिन गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है. मान्यता है कि भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. देशभर में इस उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर लोग अपने घरों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं और श्रद्धा भाव से उनकी आराधना करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, विघ्नहर्ता गणेश की उपासना करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और अधूरे कार्य भी पूर्ण होते हैं. आइए जानते हैं इस वर्ष गणेश चतुर्थी की तिथि और शुभ मुहूर्त की जानकारी.
गणेश चतुर्थी 2025 की तिथि (Ganesh Chaturthi 2025 Kab Hain)
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होकर 27 अगस्त 2025 को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगी. ऐसे में इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 27 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा. इसी दिन घर-घर और मंदिरों में गणेश स्थापना की जाएगी. गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर होता है, जो इस बार 6 सितंबर 2025 को पड़ेगी. दस दिनों की भक्ति उपासना के बाद भक्त गणपति बप्पा से पुनः शीघ्र आने की प्रार्थना करते हुए प्रतिमा का विसर्जन करेंगे.
ये भी पढ़ें: Ganpati Fashion Tips 2025: गणेशोत्सव पर पहनें ये 5 लकी रंग, घर आएगी खुशहाली और समृद्धि
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi Sthapana Time)
गणेश जी की स्थापना के लिए मध्याह्न काल को सर्वोत्तम माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी समय उनका अवतरण हुआ था. 27 अगस्त 2025 को गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त मध्याह्न में सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.
गणेश स्थापना पूजा विधि (Ganesh Sthapana Puja Vidhi step by step)
- गणेश जी को घर में विराजमान करने से पहले पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें और फूलों, रंगोली व सजावटी सामग्री से सुसज्जित करें.
- शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा की प्रतिमा को लाल या पीले वस्त्र से ढकी वेदी पर स्थापित करें.
- पूजा शुरू करने से पूर्व हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें.
- ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करते हुए गणेश जी का आह्वान करें.
- इसके बाद उनकी प्रतिमा का पंचामृत स्नान कराएं और नए वस्त्र व आभूषण पहनाएं.
- भगवान को मोदक और लड्डू का भोग लगाएं, साथ ही दूर्वा घास, सिंदूर और लाल फूल अर्पित करें.
- अंत में पूरे परिवार के साथ गणपति जी की आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें.
ये भी पढ़ें: 25 मिनट में बिना चीनी वाला मोदक बप्पा को लगाएं भोग, सेहत भी फिट और स्वाद लाजवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










