Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इस रत्न का धारण, इसलिए है ये साल का सबसे उत्तम दिन

कार्तिक पूर्णिमा पर धारण कर सकते हैं ये रत्न
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का दिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना गया है. इस दिन एक विशेष रत्म धारण करना विशेष रूप से लाभदायक होता है. आइए जानें किन कारणों से कार्तिक पूर्णिमा का दिन शुभ है.
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा इस साल 5 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा. कार्तिक पूर्णिमा का दिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना गया है. इस दिन मोती (Pearl) धारण करना विशेष रूप से लाभदायक होता है. माना जाता है कि मोती चंद्रदेव का रत्न है, जो मन को शांति, स्थिरता और आत्मविश्वास प्रदान करता है.
इन लोगों के लिए उपयोगी है मोती का धारण
जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है या जो अक्सर मानसिक तनाव में रहते हैं, उनके लिए यह रत्न बहुत शुभ होता है. मोती पहनने से पारिवारिक जीवन में सामंजस्य आता है और व्यापार में तरक्की होती है.
मोती धारण का महत्व
मोती पहनने से व्यक्ति के स्वभाव में शांति और सौम्यता आती है. इससे परिवार में आपसी मेल-जोल बढ़ता है और व्यापार या नौकरी में भी लाभ मिलता है. मोती को सोमवार के दिन या कार्तिक पूर्णिमा पर चांदी की अंगूठी में पहनना शुभ माना गया है. इसे कनिष्ठा (छोटी) उंगली में धारण करना चाहिए. मोती पहनने से पहले “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है.
कार्तिक पूर्णिमा का विशेष संयोग (Kartik Purnima 2025)
ज्योतिष के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूरी चमक में रहता है. इस दिन मोती धारण करने से व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, स्थिरता और सौभाग्य आता है. साल भर में यह दिन रत्न धारण के लिए सबसे शुभ और प्रभावशाली माना गया है. कार्तिक पूर्णिमा को चंद्रदेव का दिन कहा गया है, इसलिए इस दिन मोती (Pearl) पहनना बहुत शुभ माना गया है. माना जाता है कि मोती मन को शांत करता है, भावनाओं में संतुलन लाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है या जो अक्सर तनाव और चिंता में रहते हैं, उनके लिए मोती धारण करना किसी वरदान से कम नहीं है. कार्तिक पूर्णिमा का दिन दान, स्नान, दीप जलाने और मोती धारण करने के लिए सबसे शुभ अवसरों में से एक है.
ये भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इस समय स्नान, जानें सही तिथि और शुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










