Karam Puja 2025: आज मनाया जा रहा है झारखंड का प्रकृति पर्व करमा, जानें पूजा विधि और महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Sep 2025 8:40 AM
आज मनाया जा रहा है प्रकृति पर्व करमा
Karam Puja 2025: झारखंड का प्रकृति पर्व करमा आदिवासी समुदाय की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है. यह त्योहार खासकर झारखंड, बिहार, ओडिशा और मध्य प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है. करमा पूजा में बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और कलम देव की पूजा करती हैं.
Karam Puja 2025: झारखंड का प्रमुख प्रकृति पर्व करमा आदिवासी संस्कृति और आस्था से जुड़ा हुआ है. यह पर्व खासतौर पर झारखंड, बिहार, ओडिशा और मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष 3 सितंबर 2024 को करमा पर्व मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं इसकी पूजा विधि और महत्व.
करमा पूजा विधि
करमा पूजा से पहले घर की अच्छी तरह साफ-सफाई की जाती है. इसके बाद पूजा स्थल को शुद्ध करने के लिए गाय का गोबर लगाया जाता है. पूजा में कर्म वृक्ष की डालियां गाड़कर उनकी पूजा की जाती है. महिलाएं थाली सजाकर करम देव का पूजन करती हैं और अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना करती हैं.
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए… प्रकृति पर्व करमा की यहां से भेजें बधाई
पूजा के समय कर्म और धर्म से जुड़ी लोककथाएं सुनाई जाती हैं, जिनमें अच्छे कर्मों का महत्व और उनके फल बताए जाते हैं. इस त्योहार की खास परंपरा यह है कि विवाहित महिलाएं अपने मायके आकर इसे मनाती हैं. पूजा समाप्त होने पर भाई बहनों से व्रत का कारण पूछते हैं और खीरे के साथ आशीर्वाद देते हैं.
करमा पर्व का महत्व
आदिवासी समाज में करमा पर्व को बहुत शुभ माना गया है. मान्यता है कि अविवाहित कन्याएँ इस दिन उपवास रखकर फसलों की रक्षा करती हैं और पूरे वर्ष भर अच्छी उपज की कामना करती हैं. ऐसा माना जाता है कि सच्ची निष्ठा से व्रत करने वाली कन्याओं को योग्य पति की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, यह पर्व परिवार की भलाई, समृद्धि और संतान सुख की मंगलकामनाओं से भी जुड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










