Kanya Pujan 2024: इस दिन करें कन्या पूजन, बन रहा है ये शुभ योग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2024 2:30 PM
Kanya Pujan 2024
Kanya Pujan 2024: नवरात्रि के दौरान कन्या पूजा अत्यंत शुभ माना जाता है. आइए जानें हैं कि इस बार शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन कब है?
Kanya Pujan 2024: शारदीय नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो चुका है. इस अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने की परंपरा है. नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन को भी अत्यंत शुभ माना जाता है. कई भक्त नवरात्रि के पहले दिन से प्रतिदिन एक कन्या को भोजन कराते हैं, जबकि कुछ लोग अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं को मां दुर्गा का प्रतीक माना जाता है. इसीलिए नवरात्रि में कन्या पूजन करने से मां दुर्गा अत्यंत प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं. आइए जानते हैं कि इस बार शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन कब है? साथ ही जानेंगे पूजा का मुहूर्त और महत्व क्या है?
कन्या पूजन का महत्व
कन्या पूजन के अवसर पर घर में विशेष व्यंजन जैसे पूरी, छोले, चना और हलवा तैयार किए जाते हैं. 2 से 8 वर्ष की 7 या 11 कन्याओं और एक लड़के को आमंत्रित किया जाता है. सभी कन्याओं की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाता है. अंत में, प्रत्येक कन्या को धन और उपहार देकर विदाई दी जाती है. धार्मिक दृष्टिकोण से, कन्याओं को माता दुर्गा का प्रतीक माना जाता है. इसी कारण नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन करके माता दुर्गा को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है. इससे माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो परिवार में सुख और शांति बनाए रखने में सहायक होता है.
शारदीय नवरात्रि कन्या पूजन 2024 का शुभ मुहूर्त
महाष्टमी के दिन कन्या पूजन 11 अक्टूबर को सुबह 07:47 बजे से 10:41 बजे तक किया जा सकता है. इसके पश्चात, दोपहर 12:08 बजे से 1:35 बजे तक भी पूजन किया जा सकता है.राहुकाल का समय दोपहर 10:41 बजे से 12:08 बजे तक रहेगा.
कन्या पूजन के लिए 3 शुभ योग
इस बार कन्या पूजन के अवसर पर 3 शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इस समय सुकर्मा योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है. हालांकि, कन्या पूजा के समय केवल सुकर्मा योग ही प्रकट होगा, जिसे पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










