Jitiya Vrat 2025: 14 या 15 सितंबर कब है जितिया व्रत? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Aug 2025 1:07 PM
इस दिन रखा जाएगा : जितिया व्रत 2025
Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत 2025 (Jivitputrika Vrat Date Shubh Muhurat) अश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को रखा जाएगा. यह व्रत माताएँ अपने पुत्रों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए करती हैं. इस वर्ष अष्टमी तिथि को उदया काल में पड़ रही है, इसलिए व्रत इसी दिन रखा जाएगा.
Jivitputrika Vrat 2025 Date Shubh Muhurat Importance: जितिया व्रत, जिसे जीवित्पुत्रिका या जिउतिया व्रत भी कहा जाता है, हर साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. यह व्रत विशेष रूप से माताएँ अपने पुत्रों की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए करती हैं. इस दिन विवाहित महिलाएँ निर्जला व्रत रखती हैं, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करती हैं और जीमूतवाहन की कथा का पाठ करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से पुत्र तेजस्वी, साहसी और ओजस्वी बनते हैं.
Jitiya Puja 2025 Date: जितिया व्रत 2025 की तारीख
वैदिक पंचांग के अनुसार, अश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि
- प्रारंभ: 14 सितंबर 2025 को प्रातः 05:04 बजे
- समाप्ति: 15 सितंबर 2025 को रात्रि 03:06 बजे
- व्रत 14 सितंबर 2025 को रखा जाएगा (उदया तिथि के अनुसार).
इस दिन रखा जाएगा जितिया व्रत, जानें व्रत के नियम और पूजा विधि
इस दिन कई विशेष योग बन रहे हैं (Jitiya Vrat Shubh Yog)
- सिद्धि योग
- रवि योग
- शिववास योग
- इन योगों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने का विश्वास है.
व्रत 14 सितंबर 2025 को रखा जाएगा (उदया तिथि के अनुसार)
जितिया व्रत 2025 के दिन पूरा दिन शिववास योग रहेगा, जो रात 03:06 बजे तक रहेगा. इस योग में श्रीकृष्ण और भगवान शिव की आराधना से घर में सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली आती है.
जितिया व्रत 2025 के शुभ मुहूर्त ( (Jitiya Vrat Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:33 से 05:19 बजे
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:20 से 03:09 बजे
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:27 से 06:51 बजे
- निशिता मुहूर्त: रात 11:53 से 12:40 बजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










