आज है Holy Saturday 2025, जानें पवित्र सप्ताह के अंतिम दिन का इतिहास और महत्व
Holy Saturday 2025
Holy Saturday 2025: गुड फ्राइडे के बाद आने वाले दिन को होली सैटरडे के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष, यह दिन 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है. आइए, इसके पीछे के इतिहास के बारे में जानते हैं.
Holy Saturday 2025: ईसाई धर्म के अनुयायी होली सैटरडे का उत्सव मनाते हैं, जिसे ईस्टर विजिल के नाम से भी जाना जाता है. यह गुड फ्राइडे के बाद और ईस्टर संडे से एक दिन पूर्व आता है, अर्थात् यह ईस्टर संडे से पहले का शनिवार होता है. इस दिन का ईसाई धर्म में विशेष महत्व है, और इसे श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.
क्यों मनाते हैं होली सैटरडे
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे के बीच का शनिवार होली सैटरडे के नाम से जाना जाता है. कई ईसाई समुदाय इस दिन को होली वीक का अंतिम दिन मानते हैं. भारत के विभिन्न हिस्सों में होली सैटरडे को अलग-अलग तरीकों से मनाने की परंपरा है.
गुड फ्राइडे के बाद इस दिन मनाया जाएगा Easter Sunday 2025
क्यों महत्वपूर्ण है होली सैटरडे
गुड फ्राइडे के दिन प्रभु ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हुई. माना जाता है कि इसके अगले दिन, यानी शनिवार को, प्रभु यीशु के शव को कब्र में रखा गया था. इस दिन को होली सैटरडे (Holy Saturday) के नाम से जाना जाता है. वर्ष 2023 में यह दिन 8 अप्रैल को आएगा. इस अवसर को ‘ईस्टर विजिल’ के रूप में मनाने की परंपरा है.
गुड फ्राइडे और ईस्टर की तरह, होली सैटरडे का भी विशेष महत्व है. इस दिन की प्रार्थना अद्वितीय होती है, जिसमें प्रभु यीशु के बलिदान और उनकी शिक्षाओं को स्मरण किया जाता है. मान्यता है कि यीशु अपनी मृत्यु के तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए थे.
कैसे मनाते हैं होली सैटरडे
प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की घटना को एक दिव्य घटना माना जाता है. इस दिन की संध्या से चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन शुरू होता है. बिशप, कार्डिनल और अन्य आस्थावान लोग पूरी रात जागरण करते हैं. इसलिए इसे ईस्टर का जागरण भी कहा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










