Masik Shivratri 2026: 16 या 17 जनवरी, साल की पहली मासिक शिवरात्रि कब, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jan 2026 2:14 PM
Masik Shivratri 2026: : मासिक शिवरात्रि 2026 में कब है? जानिए पहली शिवरात्रि की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, शिव मंत्र और घर पर विधि-विधान से पूजा करने का सही तरीका.
Masik Shivratri 2026: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, रुके हुए कार्य बनने लगते हैं और मन को शांति प्राप्त होती है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त महाशिवरात्रि से मासिक शिवरात्रि का व्रत प्रारंभ कर पूरे एक वर्ष तक इसे श्रद्धा के साथ निभाते हैं, उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. पंचांग में शिवरात्रि को शिव और शक्ति के मिलन का पर्व माना गया है. यह दिन केवल उपवास तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा को जीवन में उतारने का अवसर भी है. ऐसा कहा जाता है कि सच्चे मन से की गई शिव आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं.
2026 की पहली मासिक शिवरात्रि कब है?
धार्मिक पंचांग के अनुसार, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 16 जनवरी 2026 की रात 10:21 बजे से शुरू होकर 18 जनवरी की रात 12:03 बजे तक रहेगी. तिथि के आधार पर साल 2026 की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को रखा जाएगा.
मासिक शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि पर पूजा का विशेष महत्व देर रात के समय माना गया है.
पूजा का शुभ मुहूर्त: रात 12:04 बजे से 12:58 बजे तक
मासिक शिवरात्रि पर जपने योग्य मंत्र
इस पावन दिन शिव मंत्रों का जाप विशेष फलदायी माना जाता है. श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं—
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
- ॐ नमो भगवते रुद्राय
- ॐ शंभ सदाशिव नमो नमः
- ॐ पशुपतये नमः
घर पर ऐसे करें मासिक शिवरात्रि की पूजा
- पूजा स्थान को साफ करें और भगवान शिव-पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें
- शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही और शहद से अभिषेक करें
- बेलपत्र, सफेद फूल और चंदन अर्पित करें
- फल और सफेद मिठाई का भोग लगाएँ
- घी का दीपक जलाकर मंत्र जाप करें
- अंत में शिव आरती करें
- पूजा के बाद जरूरतमंदों को अन्न या दान दें
मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि संयम, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है. मान्यता है कि इस दिन शिव भक्ति से मन शांत होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं. यही कारण है कि शिव भक्त हर महीने इस दिन का श्रद्धा और विश्वास के साथ इंतजार करते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए