Hartalika Teej Vrat 2025: सुहागिनों के अलावा अविवाहित कन्याओं के लिए शुभ है हरितालिका तीज व्रत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Aug 2025 11:41 AM
Hartalika Teej Vrat 2025 for unmarried women (AI Generated Image)
Hartalika Teej Vrat 2025: हरितालिका तीज 2025 का व्रत 26 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल तृतीया पर रखा जाएगा. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए यह व्रत करती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हेतु उपवास रखती हैं. यह व्रत शिव-पार्वती पूजा का पावन अवसर है.
Hartalika Teej Vrat 2025: आने वाले 26 अगस्त को भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हरितालिका तीज का व्रत करेंगी. यह व्रत बिहारी, नेपाली, मराठी और जायसवाल समाज की महिलाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय है. समाज भिन्न-भिन्न परंपराओं का पालन करते हैं, लेकिन सभी का उद्देश्य एक ही होता है—भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि की कामना करना.
सुहागिनों के साथ कन्याएं भी रखती हैं व्रत
मराठी समाज की मान्यता है कि जिस तरह माता पार्वती ने कठोर तपस्या और निर्जला उपवास करके भगवान शिव को अपने पति रूप में प्राप्त किया था, उसी तरह अविवाहित कन्याएं भी अपने मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं. सुहागन महिलाएं विवाह के बाद भी इस व्रत का पालन करती हैं ताकि उनका दांपत्य जीवन सुरक्षित रहे और अगले जन्मों में भी वही पति प्राप्त हो.
ये भी पढ़ें: Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का व्रत रखने से मिलती है पति को लंबी उम्र और वैवाहिक सुख
छत्तीसगढ़ की ‘करू भात’ परंपरा
छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाएं तीज से एक दिन पहले ‘करू भात’ की परंपरा निभाती हैं. इस दिन वे स्नान करके पैरों में आलता लगाती हैं, पूजन करती हैं और करेले की सब्जी, भुजिया, चावल-दाल व पकौड़ी जैसे व्यंजन बनाकर भोजन करती हैं. मान्यता है कि शाकाहारी और सात्विक भोजन से ही अगले दिन के व्रत की शुद्ध शुरुआत होती है.
मिथिला में चौरचन व्रत का महत्व
इसी दिन मिथिला क्षेत्र में ‘चौरचन व्रत’ भी मनाया जाता है, जिसे चौठचंद्र के नाम से भी जाना जाता है. शाम को चंद्रमा की पूजा कर महिलाएं और परिवारजन मंगलकामना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की आराधना करने से इच्छाएं पूरी होती हैं और मिथ्या कलंक से रक्षा होती है.
पौराणिक कथा
पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार भगवान गणेश अपने वाहन मूषक पर सवार होकर जा रहे थे. अचानक मूषक ठोकर खाकर गिर पड़ा और गणेश जी भी नीचे गिर गए. यह देखकर चंद्रमा हंस पड़े. इससे गणेश जी क्रोधित हुए और चंद्रमा को श्राप दिया कि उनका स्वरूप कलंकित होगा और जो कोई इस दिन चंद्रमा को देखेगा, वह भी मिथ्या कलंक का भागी होगा. बाद में चंद्रमा ने क्षमा मांगी, तब गणेश जी ने कहा कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को यदि कोई भक्त श्रद्धा से चंद्रमा की पूजा करेगा, तो उस पर कोई दोष नहीं लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










