पंचमुखी हनुमान दूर करते हैं जीवन के हर संकट? यहां से जानिए हनुमान जयंती पर कैसे करें पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Apr 2025 1:43 PM

विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2025 panchmukhi hanuman puja

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जी को संकटमोचक के रूप में भी जाना जाता है. भगवान हनुमान अपने भक्तों को संकटों से मुक्त करके उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. यदि आप किसी कठिनाई में हैं और आपको उससे बाहर निकलने का कोई उपाय नहीं मिल रहा है, तो सच्चे मन से हनुमान जी का स्मरण करें और उनसे प्रार्थना करें. विश्वास रखें, आपके कष्टों में अवश्य कुछ कमी आएगी. हनुमान जयंती निकट है, आइए जानते हैं कि इस दिन पंचमुखी हनुमान जी की पूजा कैसे की जाती है.

विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2025: हर साल की तरह इस बार भी हनुमान जयंती 2025 के मौके पर भक्त बड़े ही श्रद्धा और आस्था से बजरंगबली की पूजा में जुटेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान जी का पंचमुखी रूप इतना खास क्यों माना जाता है? आइए जानते हैं इस रहस्यमयी और शक्तिशाली रूप की कथा और उसका महत्व, पूजा विधि.

हनुमान जी ने संकट के समय लिया पंचमुखी अवतार

हनुमान जी को संकटमोचन यूं ही नहीं कहा जाता. एक बार खुद भगवान श्रीराम भी बुरे समय में फंस गए थे. लंका युद्ध के दौरान अहिरावण नामक रावण के भाई ने अपने तंत्र-मंत्र के जरिए श्रीराम और लक्ष्मण को बेहोश कर पाताल लोक में कैद कर लिया था. अहिरावण को वरदान था कि उसकी मृत्यु तभी होगी जब पांच दिशाओं में जल रही पांच दीपकों को एकसाथ बुझाया जाएगा. हनुमान जी ने तब पंचमुखी रूप धारण किया—यानि एक साथ पांच चेहरों वाला रूप—और एक झटके में सभी दीप बुझाकर अहिरावण का अंत किया और राम-लक्ष्मण को मुक्त कराया.

पंचमुखी हनुमान के पांच मुख, पांच शक्तियां

  • वानर मुख (पूर्व दिशा) – शत्रुओं पर विजय दिलाता है
  • गरुड़ मुख (पश्चिम दिशा) – जीवन की बाधाएं और रोग दूर करता है.
  • वराह मुख (उत्तर दिशा) – लंबी उम्र, यश और ताकत देता है.
  • नरसिंह मुख (दक्षिण दिशा) – भय और तनाव को खत्म करता है.
  • अश्व मुख (ऊपर की दिशा) – मनोकामनाएं पूरी करता है.

कैसे करें पंचमुखी हनुमान की पूजा?

  • स्थान: पंचमुखी हनुमान की मूर्ति या तस्वीर को दक्षिण दिशा की ओर रखें.
  • दिन: मंगलवार सबसे शुभ माना जाता है.
  • भोग: गुड़ और भुना चना चढ़ाएं.
  • सामग्री: लाल फूल, सिंदूर और चमेली का तेल विशेष माने जाते हैं.
  • पाठ: हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें.

पंचमुखी रूप का आध्यात्मिक अर्थ

पंचमुखी हनुमान सिर्फ शक्ति का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वो एक पूर्ण योगी भी माने जाते हैं जिन्होंने अपनी पांचों इंद्रियों पर विजय प्राप्त की है. यह रूप दर्शाता है कि अगर इंसान अपने मन और इंद्रियों को नियंत्रण में रखे, तो किसी भी संकट से उबर सकता है.

Vikat Sankashti Chaturthi 2025 कब है? जानें पूर्ण विधि और खास उपाय

घर में रखें पंचमुखी हनुमान की तस्वीर

अगर आपके घर में वास्तु दोष है या निगेटिव एनर्जी महसूस होती है, तो दक्षिण-पश्चिम कोने में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बड़ा लाभ होता है.यह घर में सुरक्षा और सकारात्मकता का वातावरण बनाता है.

हनुमान जयंती पर एक संकल्प

हनुमान जयंती सिर्फ पूजा का दिन नहीं, बल्कि आत्मबल और सेवा भावना को याद करने का दिन है.पंचमुखी हनुमान का अर्थ है – पांच दिशाओं से सुरक्षा, पांच इंद्रियों पर नियंत्रण और परम भक्ति से संकटों पर विजय.तो इस बार जब आप हनुमान जी की पूजा करें, तो सिर्फ संकटों से मुक्ति ही नहीं, आत्मबल की प्राप्ति का भी संकल्प लें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola