गुरु पूर्णिमा पर इन मंत्रों का करें जाप, हर संकट होगा दूर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Jul 2025 5:15 AM
Guru Purnima Mantra Jaap
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर यदि श्रद्धा भाव से मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन के सभी संकट दूर हो सकते हैं. आइए जानें वे खास मंत्र जो इस दिन विशेष फल प्रदान करते हैं.
Guru Purnima 2025 Mantra Jaap: गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और कृतज्ञता का प्रतीक है, जो गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन शिष्य अपने गुरु को समर्पण भाव से नमन करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन के संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं. हिन्दू संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान पूजनीय माना गया है, जो न केवल ज्ञान के स्रोत होते हैं, बल्कि आत्मिक जागृति के मार्गदर्शक भी होते हैं. गुरु पूर्णिमा 2025 का पर्व इस साल 10 जुलाई यानी कल गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा.
गुरु पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक साधना, ध्यान और मंत्र-जाप के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि इस दिन सच्चे मन से गुरु मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं, चित्त शांत रहता है और आत्मिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है. आइए जानें कुछ ऐसे पवित्र मंत्र, जिनका जाप गुरु पूर्णिमा 2025 के दिन विशेष फलदायी माना गया है.
ये भी पढ़े : Guru Purnima क्यों मनाई जाती है? जानिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
गुरु मंत्र
ॐ गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः।
गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
इस मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में मार्गदर्शन मिलता है.
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्॥
यह मंत्र बुद्धि को तेज करने और आत्मिक जागरूकता के लिए उत्तम माना गया है। गुरु पूर्णिमा पर इसका जाप विशेष फलदायी होता है.
गुरु अष्टकम् के श्लोक
शंकराचार्य द्वारा रचित गुरु अष्टकम् का पाठ भी इस दिन लाभकारी माना गया है।
“गुरुरादिरनाथः गुरुं मध्यमं नाथमात्मप्रबोधाय देवं नमामि॥”
यह श्लोक गुरु के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है.
ॐ श्री गुरुभ्यो नमः
यह सरल लेकिन प्रभावशाली बीज मंत्र गुरु के प्रति समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










