Gopashtami 2025: गोपाष्टमी आज, बन रहा है रवि योग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Oct 2025 9:47 AM

विज्ञापन

आज मनाया जा रहा है गोपाष्टमी

Gopashtami 2025: आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की पूजा का विशेष महत्व है. रवि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें पूजा करने से अक्षय पुण्य और आरोग्यता प्राप्त होती है.

विज्ञापन

Gopashtami 2025: आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, और इसी दिन गोपाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि यह पर्व उस घटना से जुड़ा है जब भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी. इस दिन गौमाता की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता प्राप्त होती है.

गोपाष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कार्तिक मास की अष्टमी तिथि पर इस वर्ष रवि योग और शिववास योग जैसे दो शुभ संयोग बन रहे हैं. रवि योग का आरंभ 30 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 33 मिनट से होगा और यह 31 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. रवि योग को बहुत शुभ माना गया है, और इस योग में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और आरोग्यता का वरदान मिलता है.

गोपाष्टमी की पौराणिक कथा

मान्यता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण छह वर्ष के हुए, तो उन्होंने माता यशोदा से गाय चराने की अनुमति मांगी. माता यशोदा ने उन्हें नंद बाबा से पूछने को कहा. नंद बाबा ने पहले कहा कि वे अभी छोटे हैं, इसलिए केवल बछड़े ही चराएं. लेकिन कृष्ण ने जिद की, तब नंद बाबा ने शांडिल्य ऋषि से शुभ मुहूर्त पूछा. ऋषि ने उसी दिन को गोचारण के लिए सर्वोत्तम बताया. यही दिन कार्तिक शुक्ल अष्टमी था, और इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराई. तब से यह दिन गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाने लगा.

ये भी पढ़ें: इस गोपाष्टमी पर श्रद्धा से करें गौ माता की सेवा, दूर होंगी सभी परेशानियां और जीवन में आएगी समृद्धि

गोपाष्टमी पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शुद्ध वस्त्र पहनें.
  • गौमाता को स्नान कराकर उनकी वंदना करें.
  • गौशाला या पूजा स्थान को गोबर से लीपकर साफ करें और दीपक, फूल और रंगोली से सजाएं.
  • घर के मंदिर में गौमाता, राधा और कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें और विधि-विधान से पूजा करें.
  • गाय के खुरों पर हल्दी और तेल लगाकर आरती उतारें.
  • गाय के माथे पर रोली और चंदन लगाएं और उन्हें गुड़, हरा चारा या रोटी का प्रसाद खिलाएं.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola