शीतला सप्तमी पूजा सामग्री लिस्ट, जानें बसोड़ा व्रत में जरूरी चीजें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Mar 2026 9:00 PM

विज्ञापन

शीतला माता पूजा सामग्री लिस्ट

Sheetala Saptami 2026: कल 10 मार्च 2026 को शीतला सप्तमी मनाई जाएगी. इस दिन माता शीतला की पूजा, बासी भोजन का भोग और विशेष व्रत से परिवार को रोगों से रक्षा, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन

Sheetala Saptami 2026:  हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष शीतला सप्तमी का पर्व 10 मार्च 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा. इस पर्व को कई स्थानों पर बसोड़ा पूजा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन श्रद्धालु माता शीतला का व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं.

हालांकि कई क्षेत्रों में शीतला अष्टमी के दिन भी पूजा करने की परंपरा है. जो लोग शीतला अष्टमी की पूजा करते हैं, वे सप्तमी के दिन भोग का भोजन तैयार करते हैं. वहीं जो लोग शीतला सप्तमी की पूजा करते हैं, वे षष्ठी तिथि को ही माता के लिए भोग बना लेते हैं. इस वर्ष शीतला सप्तमी के लिए भोग 9 मार्च 2026 को तैयार किया जाएगा.

शीतला सप्तमी पर क्यों नहीं जलता चूल्हा

शीतला सप्तमी और अष्टमी की पूजा में एक विशेष परंपरा निभाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाना चाहिए और न ही ताजा भोजन बनाना चाहिए.

इसलिए पूजा से एक दिन पहले ही भोजन तैयार कर लिया जाता है और अगले दिन माता शीतला को उसी बासी भोजन का भोग लगाया जाता है. माना जाता है कि इससे घर में शीतलता, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

शीतला माता पूजन सामग्री लिस्ट

शीतला सप्तमी या अष्टमी की पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्री का होना जरूरी माना जाता है.

मुख्य पूजन सामग्री इस प्रकार है:

  • पूड़े
  • चने की दाल
  • काले चने
  • बिलौने (कपास)
  • बच्चों के कपड़े
  • माता को चढ़ाने के लिए साड़ी
  • आटा और गुड़
  • कच्चा दूध और जल
  • मीठे चावल
  • पूरी
  • सात कच्ची-पक्की रोटियां
  • सात कच्ची रोटियां
  • माता को अर्पित करने के लिए पैसे
  • बताशे और खील

इन सभी सामग्रियों से माता शीतला की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

शीतला सप्तमी पर क्या करना चाहिए

इस दिन सुबह स्नान करके माता शीतला की पूजा करनी चाहिए. पूजा के बाद बासी भोजन का सेवन किया जाता है. इसके साथ ही इस दिन दान-पुण्य करना, गरीबों की मदद करना और पशु-पक्षियों को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ेंें शीतला सप्तमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप

शीतला सप्तमी व्रत के लाभ

हिंदू धर्म में शीतला माता की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से चेचक, खसरा, फोड़े-फुंसी और त्वचा संबंधी रोगों से रक्षा होती है. यह व्रत खासतौर पर बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए रखा जाता है. माता शीतला की कृपा से परिवार में सुख, शांति और आरोग्य बना रहता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola