Garud Puran: दूसरी जाति में विवाह करना सही या गलत, जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jun 2025 1:08 PM
Garuda Purana inter caste marriage
Garuda Purana: गरुड़ पुराण में जीवन, मृत्यु और धर्म से जुड़ी कई गूढ़ बातें बताई गई हैं. इसमें विवाह और जाति व्यवस्था का भी उल्लेख मिलता है. क्या दूसरी जाति में विवाह करना धर्मसंगत है या अधार्मिक? आइए जानें गरुड़ पुराण इस विषय पर क्या दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है.
Garud Puran: गरुड़ पुराण एक धार्मिक ग्रंथ है जो मृत्यु, कर्म, और पुनर्जन्म से जुड़े विषयों पर प्रकाश डालता है. इसमें वर्ण व्यवस्था और जाति के नियमों का पालन अनिवार्य बताया गया है. गरुड़ पुराण में स्पष्ट रूप से इंटरकास्ट मैरिज को एक तरह का सामाजिक एवं धार्मिक नियमों का उल्लंघन और अधर्म कहा गया है, जिससे जन्मों-जन्म तक पाप भोगना पड़ सकता है.
गरुड़ पुराण के अनुसार, सामाजिक और धार्मिक नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद अनेक यम यातनाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे व्यक्ति को नरक में भेजा जाता है, जहां उसे तप्त लोहे के शूलों से भेदा जाता है, खौलते तेल में डाला जाता है और क्रूर यमदूतों द्वारा पीड़ा दी जाती है. विशेष रूप से ब्रह्महत्या, झूठ बोलना, व्यभिचार, गुरु अपमान और धर्म विरुद्ध आचरण करने वालों को अत्यंत कठोर दंड भुगतना पड़ता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, इन कष्टों से मुक्ति केवल प्रायश्चित, सत्य आचरण और भगवान विष्णु की भक्ति से ही संभव है.
Ardra Nakshatra 2025: सावधान! आद्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर ला सकता है भूकंप, तूफान या भारी वर्षा
क्या है गरुड़ पुराण
गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के अठारह महापुराणों में से एक विशिष्ट स्थान रखता है. यह ग्रंथ वैष्णव परंपरा से जुड़ा है और भगवान विष्णु तथा उनके वाहन गरुड़ के बीच हुए संवाद के रूप में प्रस्तुत किया गया है. इसमें धर्म, मोक्ष, कर्मफल, यमलोक की यात्रा, मृत्यु उपरांत की स्थिति, पितृलोक, पुनर्जन्म और श्राद्ध कर्म जैसे विषयों का गहन विवरण मिलता है. गरुड़ पुराण को विशेष रूप से मृत्यु के रहस्यों और आत्मा की यात्रा को स्पष्ट करने वाला ग्रंथ माना गया है, इसलिए यह मृत्युपरांत ज्ञान का अमूल्य स्रोत है. इसकी शैली उपदेशात्मक है, जो इसे अन्य पुराणों से अलग पहचान देती है. साथ ही इसमें नैतिकता, धार्मिक आचरण, तंत्र, वैदिक विधियां, औषधि और आयुर्वेद संबंधी जानकारी भी सम्मिलित है. हिंदू समाज में मृत्यु के पश्चात गरुड़ पुराण का पाठ आत्मा की शांति हेतु अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है.
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी इंटरनेट में मौजूद गरुड़ पुराण से संबंधित डिटेल से एकत्रित कर ली गई है. प्रभात खबर इस खबर को लेकर पुष्टि नहीं करता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










