Ardra Nakshatra 2025: सावधान! आद्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर ला सकता है भूकंप, तूफान या भारी वर्षा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jun 2025 10:59 AM

विज्ञापन

Ardra Nakshatra 2025 effects

Ardra Nakshatra 2025: आने वाले 22 जून को सूर्य राहु स्वामित्व वाले आद्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे. यह गोचर प्राकृतिक असंतुलन का संकेत माना जाता है. भूकंप, तूफान, मूसलाधार वर्षा या महामारी जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय अत्यंत संवेदनशील माना गया है.

विज्ञापन

Ardra Nakshatra 2025:ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. जब सूर्य किसी राशि या नक्षत्र में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव व्यापक स्तर पर देखने को मिलता है—कभी यह सकारात्मक परिवर्तन लाता है तो कभी यह प्राकृतिक और सामाजिक असंतुलन का कारण भी बनता है.

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश

15 जून 2025 को सूर्य ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है. इस राशि में पहले से ही वृहस्पति (जो अस्त अवस्था में हैं) और बुध पहले से विराजमान हैं. सूर्य का यह गोचर 22 जून 2025 को राहु के स्वामित्व वाले आद्रा नक्षत्र में होगा. यह गोचर रविवार को पड़ रहा है, और पंचांग के अनुसार उस दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी.

Garud Puran: दूसरी जाति के लोगों से विवाह करना सही या गलत, जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण 

आद्रा नक्षत्र की प्रकृति

आद्रा नक्षत्र के देवता रुद्र हैं और इसके स्वामी राहु हैं. इसका स्वभाव स्त्रैण और तीव्रगामी माना जाता है. यही कारण है कि जब सूर्य इस नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करते हैं, तो पृथ्वी ‘रजस्वला’ अवस्था में मानी जाती है. 22 जून से 25 जून 2025 तक सूर्य आद्रा नक्षत्र के पहले चरण में रहेंगे. इस समय भूमि की जुताई और बुआई करना निषेध बताया गया है, क्योंकि इसे खेती के लिए अनुपयुक्त समय माना जाता है.

मानसून की शुरुआत का संकेत

हालांकि सूर्य का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश मानसून वर्षा की शुरुआत का भी सूचक होता है. जैसे ही आद्रा की पहली वर्षा होती है, किसान बीज बोने का कार्य आरंभ कर देते हैं.
इस वर्ष आद्रा का प्रवेश जल राशि के लग्न में होगा, जो किसानों के लिए शुभ संकेत है. मौसम विज्ञान और पंचांग गणना के अनुसार 6 जुलाई 2025 तक अच्छी वर्षा के योग बन रहे हैं.

रविवार और द्वादशी का संयोग: शुभ या अशुभ?

द्वादशी तिथि को सूर्य का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश सामान्यतः शुभ माना जाता है, लेकिन चूंकि यह गोचर रविवार को हो रहा है, इसलिए पशु-पालन से जुड़े क्षेत्रों में हानि की आशंका जताई गई है. विशेषकर 6 जुलाई 2025 तक पशुओं में महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है.

आद्रा नक्षत्र और प्राकृतिक संकेत

आद्रा नक्षत्र का वाहन मूषक (चूहा) है और इसका योग स्त्री-पुरुष सम्मिलन का प्रतीक है. इस कारण शुरुआत में तेज हवा और मूसलाधार बारिश, उसके बाद धीमी वर्षा की संभावनाएं बनती हैं. इससे बाढ़, बिजली गिरने, और भूस्खलन जैसी आपदाओं की आशंका भी प्रबल हो जाती है.

ग्रहयोग और गंभीर प्रभाव

सूर्य इस समय राहु के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं जबकि वृहस्पति अस्त अवस्था में हैं. इससे गुरु-राहु का चांडाल योग बन रहा है जो मिथुन राशि में सक्रिय है. साथ ही सिंह राशि में मंगल और केतु की युति अंगारक योग बना रही है. इन दोनों योगों का प्रभाव मिलकर भीषण गर्मी, दुर्घटना, महामारी, और भूकंप-बाढ़ जैसी स्थितियों को जन्म दे सकता है. मिथुन, सिंह और कुम्भ राशि पर ग्रहों की दृष्टी विशेष रूप से इन नकारात्मक घटनाओं से जुड़ी हुई है.

किन राशियों को मिलेगा लाभ?

सूर्य के आद्रा नक्षत्र में गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ भी मिलेगा. मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और कुम्भ राशियों के लिए यह समय करियर, व्यापार, और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने वाला हो सकता है.

यदि आप अपने राशिफल, जन्मपत्रिका, व्रत-विधान, वास्तु दोष निवारण या किसी विशेष पूजा की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप संपर्क कर सकते हैं:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola