Ganesh Chaturthi 2025: गणेशोत्सव के साथ शुरू होंगे ढेर सारे त्योहार, जानें कब से आरंभ होगा 10 दिवसीय उत्सव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Aug 2025 8:09 AM
Ganesh Chaturthi 2025 festivals for 10 days (AI Generated Image)
Ganesh Chaturthi 2025: भाद्रपद मास का शुक्ल पक्ष त्योहारों की रौनक लेकर आ रहा है. 27 अगस्त से गणेश चतुर्थी के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत होगी, जो 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा. इस दौरान हरितालिका तीज, चौठ चंद, करमा एकादशी और ओणम जैसे प्रमुख पर्व भी धूमधाम से मनाए जाएंगे.
Ganesh Chaturthi 2025: भाद्रपद मास का कृष्ण पक्ष अब समापन की ओर है और इसके साथ ही महत्वपूर्ण पर्वों की शुरुआत होने जा रही है. कुशोत्पाटिनी अमावस्या 23 अगस्त को मनाई जाएगी. अमावस्या तिथि शुक्रवार सुबह 11:37 बजे से शुरू होकर शनिवार सुबह 11:07 बजे तक रहेगी. चूंकि शुक्रवार को मध्याह्न व्यापिनी अमावस्या का संयोग बन रहा है, इसलिए इस दिन श्रद्धा अमावस्या का विशेष महत्व है. शनिवार को स्नान-दान की अमावस्या रहेगी, जब खेतों से कुश निकालने और संग्रह करने की परंपरा निभाई जाती है. वर्षभर में केवल इसी दिन कुश निकालना शुभ माना जाता है, इसी कारण इसे कुशोत्पाटिनी अमावस्या कहा जाता है.
24 अगस्त से भाद्रपद शुक्ल पक्ष का आरंभ होगा. इस दिन सुबह 11:06 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया शुरू हो जाएगी. इसी दिन चंद्र दर्शन का योग भी बनेगा. आने वाले पखवाड़े में हरितालिका तीज, चौठ चंद, गणेश पूजा, अनंत चतुर्दशी और करमा एकादशी जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार धूमधाम से मनाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी कब से शुरू, जानें गणपति बप्पा की स्थापना का दिन
6 सितंबर 2025 तक गणेशोत्सव
गणेश पूजा की शुरुआत 27 अगस्त से होगी. इस दिन दोपहर 2:06 बजे तक चतुर्थी तिथि रहेगी. गणेशोत्सव का 10 दिवसीय पर्व 6 सितंबर तक मनाया जाएगा. इसी दिन अनंत चतुर्दशी का व्रत भी रहेगा. रात 12:57 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा आरंभ होगी. सात सितंबर को स्नान-दान और व्रत की पूर्णिमा मनाई जाएगी.
26 अगस्त को हरितालिका तीज और चौठ चंद
26 अगस्त को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाएगा. इस दिन दोपहर 12:39 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी. उदयकाल में तृतीया और हस्त नक्षत्र के संयोग से यह दिन तीज व्रत के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. पूरे दिन हस्त नक्षत्र होने के कारण महिलाएं भगवान शिव-पार्वती की विधिवत पूजा कर सकेंगी. शाम को चौठ चंद की पूजा भी की जाएगी. इस दिन चंद्रास्त रात 8:06 बजे होगा. मिथिला और आसपास के क्षेत्रों में यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है. महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करती हैं और परिवार की मंगलकामना करती हैं. इस बार तीज और चौठ चंद एक साथ पड़ने से व्रतधारिणियों को विशेष लाभ मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल कुमार मिश्र के अनुसार, हस्त नक्षत्र 26 अगस्त को पूरे दिन और रात रहेगा तथा 27 अगस्त की सुबह 5:56 बजे समाप्त होगा. ऐसे में भक्तों को पूजा-पाठ के लिए पर्याप्त समय प्राप्त होगा.
तीन सितंबर को करमा एकादशी
तीन सितंबर को करमा एकादशी का पर्व मनाया जाएगा, जिसे पदमा एकादशी भी कहा जाता है. झारखंड में इस अवसर पर करमा पर्व अत्यंत धूमधाम से आयोजित होता है. इसके बाद, 4 सितंबर को वामन द्वादशी का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन मिथिला क्षेत्र में भगवान इंद्र की पूजा की जाती है, वहीं मलयाली समाज ओणम का पर्व धूमधाम से मनाता है. इसी दिन से ओणम के 10 दिवसीय उत्सव की शुरुआत भी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










