Dussehra 2025: इस दशहरा इंदौर में नहीं जलेगा रावण, मॉडर्न शूर्पणखा सोनम-मुस्कान के पुतलों का होगा दहन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2025 1:09 PM

विज्ञापन

दशहरा पर होगा मॉडर्न शूर्पणखा के पुतलों का दहन

Dussehra 2025: इस बार इंदौर में दशहरा कुछ अलग अंदाज़ में मनाया जाएगा. यहां पारंपरिक रावण दहन की जगह मॉडर्न शूर्पणखा का पुतला जलाया जाएगा, जिसमें सोनम और मुस्कान जैसी चर्चित महिलाओं के चेहरे लगाए जाएंगे. इसका उद्देश्य समाज को महिला अपराधों के बढ़ते मामलों पर जागरूक करना है.

विज्ञापन

Dussehra 2025: दशहरे के दिन आमतौर पर रावण दहन किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. देशभर में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार इंदौर में दशहरे के मौके पर कुछ अनोखा होने जा रहा है. यहां मेला ग्राउंड में रावण दहन की जगह शूर्पणखा दहन किया जाएगा.

महिला अपराधों पर जागरूकता का संदेश

आयोजकों के अनुसार इस बार पुतला दहन का मकसद समाज को महिलाओं द्वारा किए जा रहे गंभीर अपराधों के प्रति सचेत करना है. इसमें इंदौर की सोनम रघुवंशी का उदाहरण भी शामिल है, जिस पर हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप लगा था. इसी तरह मुस्कान नामक महिला समेत कई अन्य मामलों के चेहरे भी इस पुतले पर लगाए जाएंगे.

पुतले पर होंगी कई चर्चित चेहरों की तस्वीरें

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजक अशोक दशोरा ने बताया कि शूर्पणखा के पुतले पर इंदौर की सोनम रघुवंशी, मेरठ की मुस्कान, राजस्थान की हर्षा, जौनपुर की निकिता सिंघानिया, दिल्ली की सुष्मिता, मेरठ की रविता, फिरोजाबाद की शशि, बेंगलुरु की सूचना सेठ, मुंबई की चमन उर्फ गुड़िया, औरैया की प्रियंका और देवास की हंसा की तस्वीर लगाई जाएगी.

‘पौरुष’ संस्था की अनोखी पहल

यह अनोखी पहल पत्नी पीड़ित पुरुषों की संस्था ‘पौरुष’ द्वारा की गई है. संस्था का कहना है कि समाज में अक्सर पुरुषों के खिलाफ होने वाले अपराध या महिलाओं द्वारा किए गए संगीन अपराधों को नजरअंदाज कर दिया जाता है. इसलिए दशहरे जैसे बड़े पर्व के जरिए यह संदेश देना जरूरी है कि अपराध किसी भी रूप में अस्वीकार्य है.

दशहरे के अगले दिन शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन, जानें किन राशियों पर किस्मत होगी मेहरबान

राजा रघुवंशी के परिवार को भी भेजा गया निमंत्रण

आयोजक अशोक दशोरा ने बताया कि शूर्पणखा दहन कार्यक्रम में मुख्य चेहरा सोनम रघुवंशी का होगा. जिस पति राजा रघुवंशी की हत्या सोनम ने की थी, उसके परिजनों और रघुवंशी समाज के सदस्यों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. प्रचार-प्रसार के लिए दर्जनों बैनर तैयार किए गए हैं, जिन्हें ऑटो रिक्शा, मैजिक और अन्य वाहनों पर लगाकर पूरे शहर में ऑडियो अनाउंसमेंट के साथ घुमाया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola