ePaper

Durga Ashtami 2025 Mata Mahagauri Ki Aarti Lyrics: दुर्गा अष्टमी पर करें माता महागौरी की आरती, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

Updated at : 28 Sep 2025 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
Mahagauri Mata

Durga Ashtami 2025 Mata Mahagauri Aarti: माता महागौरी की आराधना नवरात्रि के आठवें दिन की जाती है. इस दिन पूजा-पाठ, हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि यदि इस दिन कोई भक्त श्रद्धापूर्वक पूजा और आरती करता है तो माता उसकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करती हैं.

विज्ञापन

Durga Ashtami 2025 Mata Mahagauri Aarti: नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन माता दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी के दिन माता की विशेष पूजा और आरती करने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं. कहा जाता है कि मां के आशीर्वाद से जीवन की सारी परेशानियां और बाधाएं दूर हो जाती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

माता महागौरी की आरती (Mahagauri Mata Ki Aarti Lyrics)

जय महागौरी जगत की माया।

जया उमा भवानी जय महामाया।।

हरिद्वार कनखल के पासा।

महागौरी तेरा वहां निवासा।।चंद्रकली और ममता अंबे।

जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।

भीमा देवी विमला माता।

कौशिकी देवी जग विख्याता।।

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।

सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।

उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।

तभी मां ने महागौरी नाम पाया।

शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।

शनिवार को तेरी पूजा जो करता।

मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।

महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: विजयदशमी के दिन ये 3 राशि वाले लोग करें ये खास उपाय, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola