Dussehra 2025: विजयदशमी के दिन ये 3 राशि वाले लोग करें ये खास उपाय, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा

Published by : Neha Kumari Updated At : 27 Sep 2025 9:11 PM

विज्ञापन

Dussehra 2025

Dussehra 2025: दशहरा, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, इस वर्ष 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यदि इस दिन कुछ विशेष राशि वाले लोग खास उपाय करें तो उनके जीवन में सफलता और तरक्की आती है. चलिए जानते हैं कि दशहरा के दिन किस राशि के जातकों को कौन-से उपाय करने चाहिए.

विज्ञापन

Dussehra 2025: दशहरा भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाता है. दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां आदिशक्ति ने महिषासुर का संहार किया था और भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी. तभी से इस दिन को त्योहार के रूप में देशभर में मनाया जाने लगा.

मान्यता है कि विजयदशमी के दिन यदि कोई व्यक्ति दान, पूजा-पाठ और अच्छे कार्य करता है, तो उस पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है और उसे पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दिन प्रत्येक राशि के जातकों को कुछ विशेष उपाय करने चाहिए जिससे जीवन में खुशहाली और प्रगति आती है. इस लेख में तीन राशियों के लिए खास उपाय बताए गए हैं.

मेष राशि


मेष राशि वाले लोगों को इस दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए. भोग के रूप में लाल रंग के फल और बेसन के लड्डू अर्पित करें. साथ ही घर में शमी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है.

मिथुन राशि


मिथुन राशि के जातकों को दशमी के दिन भगवान गणेश और मां सरस्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए. भगवान गणेश को लड्डू और मां सरस्वती को सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें. ऐसा करने से ज्ञान और बुद्धि के विकास का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके साथ ही घर में शमी का पौधा लगाकर पूजा करना शुभ माना जाता है.

कर्क राशि


कर्क राशि वाले जातकों को इस दिन भगवान श्रीराम की आराधना करनी चाहिए. भोग के रूप में दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं और फिर प्रसाद को लोगों में बांटें. ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है और शांति बनी रहती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Maa kalratri Vrat Katha: नवरात्रि के सातवें दिन करें इस कथा का पाठ, भय का नाश करेंगी मां कालरात्रि

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola