Diwali 2025: दीवाली के दिन तिजोरी में रखें ये 7 खास चीजें, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Oct 2025 12:20 PM
दिवाली 2025 पर करें तिजोरी से संबंधित उपाय
Diwali 2025 Tips: दीवाली सिर्फ रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक भी है. इस अवसर पर तिजोरी की सही दिशा, सफाई और पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिवाली तिजोरी में रखने योग्य 7 खास चीजें अपनाकर आप मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनाए रख सकते हैं.
Diwali 2025: दीवाली का त्योहार हर साल धूमधाम और खुशियों के साथ मनाया जाता है. यह सिर्फ दीपों और रोशनी का पर्व नहीं है, बल्कि धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक भी है. इस साल दीवाली 20 अक्टूबर 2025 को पड़ रही है. पारंपरिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तिजोरी की सफाई और पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में तिजोरी को घर की उत्तर दिशा में रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसे कुबेर देवता की दिशा माना जाता है. सही दिशा और नियम के अनुसार तिजोरी रखने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और घर में समृद्धि बनी रहती है.
तिजोरी की सफाई और पूजा
दिवाली के दिन तिजोरी को अच्छी तरह से साफ करें. तिजोरी से गंदगी और अनावश्यक चीज़ें निकाल दें. इसके बाद पूजा करें. पूजा में आप हल्दी, अक्षत और चावल का प्रयोग कर सकते हैं. इससे तिजोरी सकारात्मक ऊर्जा से भर जाती है और धन की ऊर्जा घर में बनी रहती है.
गुलाब-पंखुड़ियों वाली लाल पोटली
एक साफ लाल कपड़े में गुलाब की पंखुड़ियां, 1-2 सुपारी और कुछ सिक्के रखें. इसे छोटी पोटली में बांधकर दिवाली पूजा में रखें. पूजा खत्म होने के बाद इसे अपनी तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से धन के आने का मार्ग खुलता है.
श्रीयंत्र और लक्ष्मी प्रतीक
तिजोरी में श्रीयंत्र रखना अत्यंत शुभ माना गया है. यह घर में लक्ष्मी की कृपा बनाए रखता है. इसके साथ आप लक्ष्मी जी के चरणचिह्न, शंख या हल्दी की गांठ भी रख सकते हैं.
कौड़ी और चांदी के सिक्के
घर में समृद्धि और सुख-शांति के लिए तिजोरी में कौड़ी और चांदी के सिक्के रखें. इससे वित्तीय समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन-संपत्ति बढ़ती है.
लाल धागा या रिबन
पोटली और सिक्कों को लाल धागा या रिबन से बांधें. लाल रंग धन और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है.
नियमित देखभाल
सिर्फ दिवाली पर ही नहीं, बल्कि समय-समय पर तिजोरी की सफाई और पूजा करते रहें. इससे घर में धन की ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहती है.
सकारात्मक ऊर्जा और मंत्र
तिजोरी में रखी चीजों के पास हर दिन “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं लक्ष्मी भूः” मंत्र का जाप करें. यह मंत्र धन, सुख और शांति बढ़ाने में मदद करता है.
ये भी देखें: आज मनाई जा रही है दिवाली, यहां देखें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और पूजा सामग्री लिस्ट
तिजोरी में ज्यादा भारी या अनावश्यक चीजें न रखें. इसे हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें. दिवाली पर सही दिशा, सफाई और पूजा करने से धन, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा घर में बनी रहती है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दिवाली पर क्यों किया जाता है व्रत? जानिए इसकी धार्मिक मान्यता
ये भी पढ़ें: Diwali 2025 Upay: दिवाली पर मां लक्ष्मी का ऐसे करें घर में स्वागत, जानिए आसान उपाय
ये भी पढ़े: Ganesh Ji Ki Aarti
ये भी पढ़े: Maata Laxmi Mantra
ये भी पढ़े: Laxmi Ji Ki Aarti
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










