Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना धन की देवी हो सकती हैं नाराज

Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Oct 2025 12:13 PM

विज्ञापन

AI Image

Dhanteras 2025: धनतेरस का पावन त्योहार इस साल 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की आराधना करने से दरिद्रता दूर होती है, आर्थिक तंगी का नाश होता है और जीवन में धन-समृद्धि आती है. लेकिन इस दिन कुछ सावधानियों को बरतना भी बेहद जरूरी है ताकि किसी भी तरह का अशुभ प्रभाव घर और जीवन पर न पड़े

विज्ञापन

Dhanteras 2025: हर साल देशभर में धनतेरस का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में खरीदारी करने का विशेष महत्व है. इस दिन लोग घरों को सजाते हैं और माता लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि तथा भगवान यमराज की पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति इस दिन सभी नियमों का पालन करते हुए पूजा-पाठ करता है, उसके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन, सुख-समृद्धि का आगमन होता है. हालांकि, इस दिन कुछ विशेष सावधानियों का पालन करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

धनतेरस के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • धनतेरस के दिन प्लास्टिक, लोहे, काली मिट्टी और कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए.
  • इस दिन गुस्सा, झगड़ा या अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
  • शाम के समय घर या आंगन में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, इसे हिंदू धर्म में अशुभ माना गया है.
  • इस दिन घर में गंदगी नहीं रखनी चाहिए, इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं.
    कहा गया है कि माता लक्ष्मी वहीं वास करती हैं जहाँ सफाई और स्वच्छता होती है.
    घर गंदा रखने से दरिद्रता आती है.
  • इस दिन तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांस, मछली और अंडा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.

साल 2025 में धनतेरस कब मनाया जाएगा?

इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा.

धनतेरस के दिन कितने दीपक जलाना शुभ माना जाता है?

धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

धनतेरस के दिन यम दीपक जलाने का क्या महत्व है?

मान्यता है कि धनतेरस के दिन यम दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का योग टल जाता है.

धनतेरस किस तिथि को मनाई जाती है?

धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है. 

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन नए बर्तन क्यों खरीदे जाते हैं, जानें इसका धार्मिक महत्व

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola