Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन नए बर्तन क्यों खरीदे जाते हैं, जानें इसका धार्मिक महत्व
Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Oct 2025 12:19 PM
AI Image
Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदने की परंपरा है. इस दिन लोग तरह-तरह की धातुओं से बने बर्तन खरीदते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? इस दिन बर्तन खरीदने को इतना महत्व क्यों दिया जाता है? अगर हां, तो चलिए आसान शब्दों में जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.
Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व का विशेष महत्व है. यह पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का पहला दिन होता है. इस दिन भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और मृत्यु के देवता भगवान यमराज की पूजा की जाती है. इस दिन लोग घर के लिए नई वस्तुएं खरीदते हैं. माना जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है. धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है. ज्यादातर लोग इस दिन पीतल, तांबा और कांसे के बर्तन खरीदते हैं. आइए जानते हैं धनतेरस पर बर्तन खरीदने के पीछे छिपे धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से.
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के पीछे धार्मिक महत्व क्या है?
धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरि अपने हाथों में अमृत से भरा पीतल का कलश लेकर प्रकट हुए थे. तभी से इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा शुभ मानी जाती है. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है.
धनतेरस के दिन किस प्रकार के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए?
माना जाता है कि इस दिन लोहे, प्लास्टिक, स्टील और काली मिट्टी से बने बर्तन नहीं खरीदने चाहिए. इन्हें अशुभ माना जाता है.
धनतेरस के दिन कौन से बर्तन खरीदने चाहिए?
धनतेरस के दिन तांबे, कांसे और पीतल की धातु से बने बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. इन धातुओं को हिंदू धर्म में पवित्र और मंगलकारी माना गया है.
‘धनतेरस’ का अर्थ क्या है?
‘धनतेरस’ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘धन’ और ‘तेरस’.
‘धन’ का अर्थ है सुख-समृद्धि, खुशहाली, यश और वैभव.
वहीं ‘तेरस’ का अर्थ है तेरह गुना.
इसी कारण कहा जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी और किया गया पुण्य तेरह गुना फल प्रदान करता है.
यह भी पढ़ें: Dhanteras Shopping 2025: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, जानें इसके अलावा और क्या खरीदना रहेगा शुभ
ये भी पढ़े Kuber Ji Ki Aarti
ये भी पढ़े: Dhanteras Puja Vidhi
ये भी पढ़े: Ganesh Ji Ki Aarti
ये भी पढ़े: Maata Laxmi Mantra
ये भी पढ़े: Laxmi Ji Ki Aarti
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










