Dhanteras 2025: इस धनतेरस पर ना करें इन चीजों की खरीदारी, जानें शॉपिंग की पूरी लिस्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Oct 2025 2:05 PM
धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें
Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर खरीदारी शुभ मानी जाती है, लेकिन कुछ चीजें इस दिन अशुभ होती हैं. जानें कौन-कौन सी वस्तुएँ इस धनतेरस पर न खरीदें, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहे. सही शॉपिंग से आप अपने घर और जीवन को खुशहाल बना सकते हैं.
Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस हिंदू धर्म का एक बहुत ही खास त्योहार है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. यह दिवाली की शुरुआत का संकेत देता है. मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर भगवान की पूजा की जाती है. हालांकि, दिवाली के दो दिन बाद आने वाली अमावस्या की रात को की जाने वाली लक्ष्मी पूजा सबसे अधिक शुभ मानी जाती है.
धनतेरस 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त
- साल 2025 में धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी.
- त्रयोदशी तिथि की शुरुआत: 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से
- तिथि का समापन: 19 अक्टूबर रविवार दोपहर 1:51 बजे तक
- खरीदारी का शुभ मुहूर्त: 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से 19 अक्टूबर रात 1 बजे तक रहेगा.
- इस अवधि में की गई खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है.
धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए
- इस दिन सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है. आप सिक्के, गहने या लक्ष्मी-कुबेर की मूर्ति खरीद सकते हैं. इससे घर में संपन्नता और सौभाग्य आता है.
- तांबे या पीतल के बर्तन खरीदना भी शुभ माना गया है क्योंकि यह रसोई में समृद्धि का प्रतीक है.
- आजकल लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान या नए गैजेट्स भी खरीदते हैं — इससे जीवन में आराम और उन्नति आती है.
- अगर आपका बजट कम है, तो झाड़ू खरीदना भी बहुत अच्छा माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके आर्थिक तंगी खत्म करने का प्रतीक है.
धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए
- धनतेरस पर तेल या काले कपड़े खरीदने से बचें, इसे अशुभ माना जाता है.
- प्लास्टिक की चीजें और कांच के बर्तन राहु ग्रह से जुड़े होते हैं, इसलिए इन्हें इस दिन नहीं लेना चाहिए.
- साथ ही, जूते-चप्पल खरीदने की भी मनाही है क्योंकि ये शनि ग्रह से संबंधित हैं और अशुभ प्रभाव डालते हैं.
- धनतेरस का असली महत्व शुभ खरीदारी और मां लक्ष्मी की पूजा में है. सही चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है, जबकि गलत चीजें अशुभता ला सकती हैं. इसलिए इस धनतेरस पर सोच-समझकर खरीदारी करें और अपने जीवन में खुशियां आमंत्रित करें.
ये भी पढ़ें: धनतेरस के पहले सूर्य शुक्र राशि तुला में गोचर करेगे, मिलेगा इस राशि को लाभ
ये भी पढ़े Dhanteras Ki Katha
ये भी पढ़े: Dhanteras Puja Vidhi
ये भी पढ़े: Ganesh Ji Ki Aarti
ये भी पढ़े: Maata Laxmi Mantra
ये भी पढ़े: Laxmi Ji Ki Aarti
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










