Chhath Puja Sun Rise Time: इस साल कब है छठ महापर्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 11:31 AM

विज्ञापन

Chhath Puja 2024 sunrise time

Chhath Puja 2024 Sunrise Time Today: छठ महापर्व का चौथा दिन 25 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जा रहा है. इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है. छठ के अंतिम दिन, सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात ही व्रत का पारण किया जाता है. इस प्रकार, चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2024 Sunrise Time, Usha Arghya Samay: छठ पूजा का समापन उषा अर्घ्य के माध्यम से होता है. इस अवसर पर व्रतधारी उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. इस वर्ष उषा अर्घ्य आज 8 नवंबर 2024 को होगा. इस दिन प्रातः व्रत रखने वाली महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ नदी या जलाशय पर जाकर सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य चढ़ाती हैं. इसके पश्चात व्रत का पारण किया जाता है. आइए, हम आपको बताते हैं कि इस साल सूर्योदय का समय क्या होगा या उषा अर्घ्य का समय क्या रहेगा

जानें आपके शहर में कब होगा सूर्योदय

शहर सूर्योदय का समय
दिल्ली 6 बजकर 38 मिनट
पटना 6 बजकर 03 मिनट
रांची 5 बजकर 58 मिनट
मुजफ्फरपुर 6 बजकर 02 मिनट
गया 6 बजकर 01 मिनट
वाराणसी 6 बजकर 05 मिनट
भागलपुर 5 बजकर 59 मिनट
मोतीहारी 6 बजकर 04 मिनट
नालंदा सुबह 6 बजे
लखनऊ 6 बजकर 16 मिनट
मुंबई 6 बजकर 39 मिनट
नोएडा 6 बजकर 31 मिनट

छठ पूजा के अवसर पर सूर्य को अर्घ्य देने की विधि

प्रातःकाल उठकर स्नान और ध्यान करें.
सूर्योदय से पूर्व व्रति अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंचें.
जल में उतरकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें.
अर्घ्य देने का समय निर्धारित करें.
सूर्य देव को दूध और जल से अर्घ्य प्रदान करें.
इसके बाद भगवान सूर्य को प्रणाम करें और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें.
सूर्य चालीसा का पाठ करें.
फिर धूप, दीप और कपूर से सूर्य देव की आरती करें.
सूर्य भगवान को फल, मिठाई, और घर में बने प्रसाद का भोग अर्पित करें.
पूजा में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा याचना करें.
जल अर्पित करते समय लोटा सिर के नीचे रखें.
लाल वस्त्र पहनकर सूर्य देव को जल अर्पित करें.
सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करें और सभी में प्रसाद वितरित करें.

कब है छठ पूजा 2025

छठ पूजा 2025 का महापर्व इस वर्ष 25 अक्टूबर, शनिवार से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा. इस दिन महिलाएं नदी में स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं, जिससे आगामी व्रत के लिए मानसिक और शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है. इसके अगले दिन, 26 अक्टूबर, रविवार को खरना मनाया जाएगा. इस दिन शाम को रोटी, गुड़ की खीर और फल का भोग लगाकर व्रती महिलाएं प्रसाद ग्रहण करती हैं, जिसके बाद निर्जला व्रत की शुरुआत होती है.

27 अक्टूबर, सोमवार को सूर्य षष्ठी तिथि पर मुख्य छठ पूजा मनाई जाएगी. इस दिन व्रती महिलाएं घाट पर जाकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं और छठ मईया की आराधना करती हैं. अगले दिन, 28 अक्टूबर, मंगलवार को सूर्योदय अर्घ्य दिया जाएगा, जब महिलाएं सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना करेंगी. इसी दिन 36 घंटे तक चलने वाला यह कठोर व्रत पूर्ण होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola