Chandra Grahan 2025: जानें आज भारत में कब और कितनी देर के लिए लगेगा चंद्र ग्रहण, देश पर क्या होगा इसका असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Sep 2025 9:31 AM

विज्ञापन

चंद्र ग्रहण 2025 का भारत पर असर

Chandra Grahan 2025: आज 7 सितंबर 2025 को भारत में साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण देश के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा. जानें कब शुरू होगा, कितनी देर चलेगा, किस राशि और नक्षत्र में लगेगा और इसका जीवन एवं राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: इस साल का चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को रात 09:58 बजे से शुरू होकर रात 01:26 बजे तक रहेगा. इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट है. ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा. इस दौरान चंद्रमा के साथ राहु और सप्तम भाव में सूर्य, केतु और बुध विराजमान रहेंगे. सूतक काल चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले यानी दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा. इस समय किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य से बचना चाहिए. गर्भवती महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

ग्रहण का देश और राशियों पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण भारत के दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों में स्पष्ट दिखाई देगा. मौसम अनुकूल होने पर ग्रहण का दृश्य और प्रभाव अधिक स्पष्ट रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण विशेष रूप से मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. इस दौरान इन राशियों के व्यापार, आय और स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है.

हालांकि, पितृपक्ष में एक ही पक्ष में दो ग्रहण लगना सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता, लेकिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी बनी हुई है.

Chandra Grahan के दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना बच्चे पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

ग्रहण के दौरान अपनाएं सावधानियां

  • ग्रहण के समय भोजन और जल ग्रहण से बचें.
  • शुभ कार्य, यात्रा और मांगलिक कार्य टालें.
  • तुलसी, पीपल, बरगद और देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करें.
  • घर में कुशा, तुलसी पत्र और तिल रखकर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम करें.

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या ना करें

  • चंद्र ग्रहण का सूतक लगने से लेकर ग्रहण के समाप्त होने तक कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन खाना और पकाना दोनों ही मना होता है.
  • ग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए.
  • ग्रहण के समय तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए
  • ग्रहण के समय सोने से बचना चाहिए.
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची, सुई आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola