Champa Shashti 2025: कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Nov 2025 12:40 PM
चंपा षष्ठी 2025 मुहूर्त
Champa Shashti 2025: चंपा षष्ठी मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान कार्तिकेय और खंडोबा बाबा को समर्पित होता है. इस दिन विशेष पूजा, व्रत और सूर्य उपासना का महत्व माना जाता है. जानते हैं 2025 में चंपा षष्ठी की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
Champa Shashti 2025: मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला चंपा षष्ठी एक बेहद खास और पवित्र पर्व है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित माना जाता है. कई जगहों पर इस दिन खंडोबा बाबा की पूजा का भी खास महत्व है. खंडोबा बाबा को लोग मार्तण्ड भैरव और मल्हारी नामों से भी जानते हैं, जो कि शिवजी के ही अलग-अलग स्वरूप माने जाते हैं. अब जानते हैं चंपा षष्ठी 2025 की तारीख, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व.
Champa Shashti 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त
- साल 2025 में चंपा षष्ठी बुधवार, 26 नवंबर को मनाई जाएगी.
- षष्ठी तिथि शुरू: 25 नवंबर 2025, रात 10:55 बजे
- षष्ठी तिथि समाप्त: 26 नवंबर 2025, सुबह 11:55 बजे
- इस समय के बीच भक्तजन व्रत, पूजा और भगवान कार्तिकेय की उपासना करते हैं.
चंपा षष्ठी का महत्व
चंपा षष्ठी का पर्व बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए खास पूजा-पाठ से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है. इस दिन मार्तण्ड भगवान सूर्य की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है. लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और सूर्योदय से पहले सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं. साथ ही, भक्तजन शिवजी का ध्यान करते हैं और शिवलिंग पर दूध, जल और गंगाजल चढ़ाते हैं. भगवान शिव को चंपा के फूल अर्पित करने की परंपरा भी है. माना जाता है कि इस फूल से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इसके अलावा, इस दिन भूमि पर सोने का भी विशेष महत्व है. कहा जाता है कि ऐसा करने से शरीर और मन दोनों पवित्र होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. चंपा षष्ठी की कथा और परंपराएँ कई जगहों पर स्कंद षष्ठी और खंडोबा देव से भी जुड़ी मानी जाती हैं.
ये भी पढ़ें: आपकी कुंडली में छिपा है कैंसर का राज, जानिए ज्योतिषीय संकेत
चंपा षष्ठी पूजा विधि
- अगर आप इस दिन सही विधि से पूजा करना चाहें, तो यह आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपना पूजा स्थान साफ करें.
- भगवान कार्तिकेय की मूर्ति या चित्र को लाल या पीले वस्त्र पर स्थापित करें.
- अब एक कलश लें, उसमें पानी भरें, आम के पत्ते रखें और ऊपर नारियल रखें.
- पूजा स्थल को फूलों, दीपक और रंगोली से सजाएँ.
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें.
- भगवान कार्तिकेय की पूजा और व्रत का संकल्प लें.
- पूजा सामग्री जैसे फूल, धूप, दीपक, कपूर आदि तैयार रखें.
- भगवान कार्तिकेय की आरती करें और ध्यान लगाकर प्रार्थना करें.
- पूजा के बाद चंपा षष्ठी की कथा सुनें या पढ़ें.
- अंत में भगवान से अपने परिवार की शांति, समृद्धि और सुख की कामना करें.
- इस श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा से मन को शांति मिलती है और भगवान कार्तिकेय का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










