Chaitra Navratri 2025: स्वर्ग लोक से हाथी पर सवार होकर आयेंगी मां दुर्गा, आठ दिनों का होगा चैत्र नवरात्र, कलश स्थापन कब?

Published by :Paritosh Shahi
Published at :23 Mar 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025: स्वर्ग लोक से हाथी पर सवार होकर आयेंगी मां दुर्गा, आठ दिनों का होगा चैत्र नवरात्र, कलश स्थापन कब?

मां दुर्गा

Chaitra Navratri 2025: पंडित प्रभात मिश्रा और पंडित विवेक तिवारी ने बताया कि इस बार नवरात्र आठ दिनों का होगा. देवी का आगमन और गमन हाथी पर हो रहा है, जो शुभ है.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025, उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर: चैत्र नवरात्र का कलश स्थापना 30 मार्च को किया जायेगा. इस बार कलश स्थापना ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्यास्त से पूर्व तक का है. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11. 53 से दोपहर 12.48 तक का है. नवरात्रि के दौरान भक्त अपने घरों या मंदिरों में पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं. साथ ही कई लोग नौ दिन का व्रत भी रखते हैं. चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जायेगी. इसी तरह दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा और फिर कुष्मांडा, स्कंदमता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की उपासना की जायेगी.

चैत्र नवरात्र में विभिन्न देवी की पूजा

30 मार्च – मां शैलपुत्री
31 मार्च – ब्रह्मचारिणी
1 अप्रैल – मां चंद्रघंटा
2 अप्रैल – मां कूष्मांडा
3 अप्रैल – मां कात्यायिनी
4 अप्रैल – मां कालरात्रि
5 अप्रैल – महागौरी
6 अप्रैल – मां सिद्धिदात्री

6 अप्रैल को मनाया जायेगा रामनवमी

इस वर्ष रामनवमी 6 अप्रैल को है. इस दिन पूजन का विशेष मुहूर्त दोपहर 12.02 से 2:29 तक है. कर्क लग्न मध्याह्न काल के शुभ मुहूर्त में श्रीराम के जन्म का उत्सव मनाया जायेगा और भगवान को मिष्ठान और फूल अर्पित कर मंगल गीत गाये जायेंगे. इस दिन पूरे देश भर में श्रीराम जन्मोत्सवों की धूम रहती है. साथ ही यह दिन अंतिम नवरात्र होने के कारण भी काफी महत्वपूर्ण होता है. इस दिन देवी की विशिष्ट पूजा, हवन और कन्या पूजन भी किया जाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तीन अप्रैल को व्रती करेंगी चैती छठ

लोक आस्था के चार दिवसीय चैती छठ पूजा की शुरुआत एक अप्रैल को नहाय खाय से होगी. इस दिन व्रती चैती छठ का संकल्प लेंगे. अगले दिन दो अप्रैल को खरना के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत करेंगे. इसके बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ तीन अप्रैल को देंगे और चौथे दिन चार अप्रैल को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ देने के साथ ही यह पूजा समाप्त होगी

इसे भी पढ़ें: डॉक्टर सुरभि मर्डर केस में 5 अनसुलझे सवाल, पुलिस को देर से बताया गया, खून का दाग भी नहीं मिला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola